लड़के ने चुकाई भारी कीमत, दो लड़कियों ने इतना पीटा कि ICU में होना पड़ा भर्ती, जानें क्या हुआ ऐसा की देखने पड़े ऐसे दिन?

Published : Jun 26, 2024, 02:57 PM IST
Bhilwara district

सार

राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में एक लड़की को छेड़ना एक शराबी लड़के को इतना भारी पड़ा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान भीलवाड़ा की न्यूज। राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में एक लड़की को छेड़ना एक शराबी लड़के को इतना भारी पड़ा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल ICU में बताया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सिर में गंभीर चोटें हैं और शरीर में कुछ जगहों से हड्डी चटक गई है। पूरा घटनाक्रम रात करीब साढ़े दस बजे सुभाष नगर थाना इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि साईं मंदिर के नजदीक मेडिकल के बाहर से एक युवती गुजर रही थी। इसी दौरान वहां मोहम्मद शाहिद शेख भी बैठा था। वह शराब के नशे में था और ठेके पास ही बैठा था। इस दौरान उसने लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े पकड़ लिए। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ बाजार आई थी। कुछ सामान लेकर मेडिकल की दुकान पर होते हुए वापस घर की ओर जा रही थी।

ये भी पढ़ें: किसी की किडनी तो किसी का लीवर डैमेज: 50 MBA स्टूडेंट्स से सीनियर्स ने कराया घिनौना काम

बयान देने की हालत में नहीं आरोपी लड़का

इसी दौरान शाहिद ने बदतमीजी की। तभी लड़की और उसकी बहन ने शाहिद को धक्का मारा और उसे सड़क पर गिराकर पीटा। उसके बाद वहां कुछ अन्य लोग भी आए उन्होंने भी शाहिद पर हाथ साफ कर लिए। बाद में अन्य लोगों ने शाहिद   को बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे देर रात बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर लड़की ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि शाहिद ने मेरे उपर हमला किया था, बचाव में उससे मारपीट की गई। फिलहाल शाहिद को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं है, इस कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

ये भी पढ़ें: पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर बहू ने ससुर को मार डाला, महिला के कांड से पुलिस भी शॉक्ड

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी