वसुंधरा राजे को इग्नोर करना BJP के लिए नहीं आसान, CM फेस नहीं-लेकिन निकल गया रास्ता

Published : Oct 21, 2023, 10:32 AM IST
Former Chief Minister Vasundhara Raje

सार

राजस्थान में मतदान के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है और बीजेपी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।पार्टी किसी भी हाल में नहीं चाहती कि किसी भी मजबूत नेता को ही तवज्जो मिले। 

जयपुर. बीती रात राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजस्थान से राजेंद्र राठौड़, वसुंधरा राजे,सीपी जोशी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक के खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा खुशी यदि किसी के चेहरे पर देखी गई तो वह थी राजस्थान प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। जो हंसते हुए अपनी गाड़ी में बैठी और चली गई।

वसुंधरा राजे के हाथ में एक डायरी...

जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथ में एक डायरी भी थी। जिसमें टिकटों की दावेदारी कर रहे उनके कई समर्थको के नाम थे। भले ही राजस्थान में अब तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा पार्टी ने तय नहीं किया हो लेकिन पार्टी आखिरकार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मनाने में कामयाब रही। आपको बता दे कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने के बाद आज या कल राजस्थान के लिए पार्टी 70 से 80 नाम की घोषणा अपनी दूसरी लिस्ट में कर सकती है। इस लिस्ट में वसुंधरा राजे समर्थित कई नेताओं के नाम हो सकते हैं।

आसान नहीं वसुंधरा राजे को नजर अंदाज करना

गौरतलब है कि इससे पहले जब आचार संहिता के कुछ घंटे बाद ही पहली लिस्ट जारी हुई तो उसमें वसुंधरा राजे गुट को नजरअंदाज किया गया। वसुंधरा गुट के राजपाल सिंह और नरपत सिंह राजवी जैसे नेताओं का टिकट काट दिया गया लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार दूसरी लिस्ट में पार्टी आलाकमान किसी भी हाल में वसुंधरा राजे गुट को नजरअंदाज करने वाला नहीं है। करीब 10 से 15 वसुंधरा राजे समर्थित नेताओं को टिकट मिल सकता है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा क्यों तय नहीं

वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो फिलहाल राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय नहीं हुआ है। पार्टी किसी भी हाल में नहीं चाहती कि किसी भी मजबूत नेता को ही तवज्जो मिले। हालांकि पार्टी मजबूत नेता के समर्थित लोगों को टिकट दे रही है जिनकी रिपोर्ट सर्वे और जनता के बीच ठीक हो....

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी