कौन है ये महिला नेता, BJP से टिकट मिलने के बाद से ही राजस्थान में मचा है बवाल

Published : Oct 23, 2023, 05:31 PM ISTUpdated : Oct 23, 2023, 05:33 PM IST
Rajasthan Election 2023

सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद बीजेपी और कांग्रेस में तमाम नेता बगावत पर उतर आए हैं। वहीं राजसमंद  से दीप्ति माहेश्वरी का टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी में बवाल मचा हुआ है। कई नेताए इसके चलते पार्टी छोड़ रहे हैं।

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज से करीब 32 दिन बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और फिर उसके 8 दिन बाद यानि 3 दिसंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों अपनी प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है।

पिता रह चुके हैं राजस्थान के कद्दवार नेता

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजसमंद विधानसभा सीट से दीप्ति माहेश्वरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दीप्ति माहेश्वरी पूर्व दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी है। जिनका कोरोना के दौरान निधन हो गया और फिर जब इसके बाद उपचुनाव हुआ तो वहां दीप्ति महेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी ने सिंपैथी के आधार पर टिकट दिया और उन्होंने वह चुनाव जीत लिया ऐसे में अब एक बार फिर पार्टी ने दीप्ति पर दाव खेला है।

दीप्ति के टिकट के बाद कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

नहीं अब दीप्ति को विधानसभा का टिकट मिलने के बाद राजसमंद में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वहां के नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही भाजपा के लोकल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि आखिरकार एक ही परिवार को टिकट देने की धरना कब खत्म की जाएगी। ऐसे में अब देखना होगा कि पार्टी यहां पर डैमेज कंट्रोल के लिए क्या करती है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश