राजस्थान में इस सांसद को सत्ता का ऐसा मोह, अपने भाई की टिकट काटकर खुद लड़ेंगे चुनाव

Published : Oct 28, 2023, 10:44 AM IST
MP Hanuman Beniwal Rajasthan

सार

सांसद हनुमान बेनीवाल राजस्थान की खींवसर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं जहां वर्तमान समय में मौजूदा विधायक उनके भाई नारायण बेनीवाल है। भाई के टिकट काटने के बाद बेनीवाल के लिए राजनीतिक गलियों में कई चर्चाएं चल रही है।

जयपुर. कहते हैं कि प्यार युद्ध और राजनीति में हर चीज जायज है। राजस्थान में इन दिनों चुनावी सरगर्मियों का माहौल है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर दी है वहीं देर रात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

हनुमान बेनीवाल इन लोगों को दिए टिकट

खींवसर से हनुमान बेनीवाल, भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग,मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी,परबतसर से लच्छाराम बडारड़ा,कोलायत से रेवत राम पंवार,जोधपुर शहर से अजय त्रिवेदी,सहाड़ा से बद्रीराम जाट,बायतू से उम्मेदराम बेनीवाल,सरदारशहर से लालचंद मूंड, सांगानेर से महेश सैनी को टिकट दिया है।

जब भाई-भाई में ठनी तो होने लगीं ऐसी चर्चाएं

कहने को भले ही यह लिस्ट बेहद कम नाम की हो लेकिन राजस्थान के लिए यह लिस्ट बेहद चौंकाने वाली है क्योंकि सांसद हनुमान बेनीवाल राजस्थान की खींवसर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं जहां वर्तमान समय में मौजूदा विधायक उनके भाई नारायण बेनीवाल है। ऐसे में अब भाई के टिकट काटने के बाद बेनीवाल के लिए राजनीतिक गलियों में कई चर्चाएं चल रही है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान में गठबंधन

वहीं राजनीतिक जानकारी की माने तो बीजेपी की तर्ज पर सांसद होते हुए बेनीवाल ने खुद नारायण की जगह चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। हो सकता है कि अन्य किसी सीट पर वह अपने भाई नारायण बेनीवाल को उम्मीदवार बना दे। वही आपको बता देगी राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट