राजस्थान चुनाव परिणाम में शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ता और नेता ढोल नगाड़े पर थिरकते हुए जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हर तरफ उत्साह दिखाई दे रहा है।
राजस्थान मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। ढोल नागड़े पर कार्यकर्ता और नेता थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस बीच वहां मोदी-मोदी के नारे भी लगाए जा रहे हैं।