ज्यूडिशरी पर बयान देकर फंसे सीएम गहलोत, राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया नोटिस

Published : Sep 02, 2023, 06:53 PM IST
cm Gehlot 2 2

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से नोटिस दिया गया है। तीन दिन पहले गहलोत ने ज्यूडिशरी को लेकर एक बयान दे दिया था जिस पर कोर्ट ने जवाब मांगा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले को कुछ काबू करने के बाद अब मुख्यमंत्री पर एक नई मुसीबत आ गई है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान हाईकोर्ट ने ज्यूडिशरी पर दिए एक बयान पर नोटिस दिया है और जवाब भी मांगा है।

सीएम गहलोत ने ज्यूडिशरी पर ये दिया था बयान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 दिन पहले एक बयान दिया था। उस दौरान इस बयान को मीडिया ने काफी उछाला गया था।‌ सीएन ने ज्यूडिशरी के खिलाफ बयान दिया था कि कुछ वकील तो ऐसे हैं जो खुद ही जजमेंट लिखकर ले जाते हैं और वही जजमेंट जज पढ़कर सुना देते हैं। इस बयान के बाद ज्यूडिशरी पर गंभीर आरोप लगे थे।

पढ़ें। प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़ित परिवार को गहलोत ने दिया 10 लाख, सरकारी नौकरी का वादा

वकीलों ने सीएम को घेरा
बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जब वकीलों ने घेरा और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया तो सीएम ने कहा कि यह उनकी निजी राय नहीं है। सुप्रीम कोर्ट तक के कई रिटायर्ड जज इस तरह के बयान दे चुके हैं।लेकिन यह बयान मुख्यमंत्री को बचाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ।

पढ़ें। 'सीएम गहलोत जिंदाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद'...कांग्रेस विधायक कुंदनपुरा ने आखिर क्यों लगाए ये पोस्टर

सीएम से हाईकोर्ट का नोटिस
जुडिशरी के खिलाफ दिए गए बयान के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अधिवक्ता राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गए और उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान के खिलाफ पीआईएल लगाई। इसके जवाब में अब हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नोटिस दिया है और जवाब मांगा है कि उन्होंने इस तरीके का बयान क्यों दिया है।

राजस्थान हाईकोर्ट में शुक्रवार को शिवदयाल नाम के एक सीनियर वकील ने पीआईएल दाखिल की थी और इसपर सुनवाई में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नोटिस जारी कर दिया गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल