राजस्थान के नागौर में बजरी से निकली लाश, अवैध खनन का शिकार हुआ 22 साल का युवक

Published : Feb 28, 2024, 05:26 PM IST
illegal mining

सार

राजस्थान के नागौर जिले में एक युवक अवैध खनन का शिकार हो गया। वह देर रात ट्राली में सोया था, उसी दौरान किसी ने उसमें अवैध खनन करते हुए बजरी भर दी, इस कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले में आज सवेरे बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर में से एक युवक की लाश मिली है। उसकी पहचान नागौर के मेडता इलाक में धनेरिया गांव में रहने वाले विक्रम के रूप में की गई है। 22 साल का विक्रम बीती रात घर से खाना खाकर निकला था। वह अवैध बजरी खनन के माफियाओं के पास काम करता था। बीती रात वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सो गया। देर रात उसी ट्रॉली को बजरी से ठसाठस भर दिया गया। आज सवेरे विक्रम की लाश मिली। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

बजरी के ढेर में निकली लाश

मामले की जांच कर रही मेडता सिटी पुलिस ने बताया कि आज सवेरे सड़क पर पड़े बजरी के ढेर में से विक्रम का शव मिला है। दरअसल आज सवेरे इलाके से होकर गुजर रही बजरी से भरी ट्रॉली का टायर पंचर होने के कारण चालक ने बीच सड़क ही बजरी खाली कर दी और पंचर टायर को ही दौड़ा ले गया। बजरी के ढेर से विक्रम का शव मिला तो पुलिस को सूचना मिली।

ट्रॉली में सोने की संभावना

पुलिस ने बताया कि संभव है कि देर रात वह बजरी की ट्रॉली में सोया हो और उसके बाद उसके उपर ही बजरी भर दी गई हो। नागौर में लूणी नदी में अवैध खनन होता है और बजरी निकाली जाती है। सवेरा होने से पहले अवैध तरीके से बजरी सप्लाई भी की जाती है। लेकिन अवैध खनन के इस खेल में 22 साल के विक्रम की जान चली गई। परिवार का कहना है कि वह हर रात काम पर जाता था। सवेरे सात आठ बजे तक वापस लौट आता था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल