राजस्थान के इस घर में मिली 14 करोड़ की ड्रग, अफीम का जखीरा देखकर चौंक गए पुलिसवाले

Published : May 24, 2024, 10:31 AM IST
Rajasthan police

सार

राजस्थान में लगातार अफीम और ड्रग पकड़ा रही है। अब जालौर से एक घर से 14 करोड़ की ड्रग मिली है। इतनी बोरियां मिलीं कि देखकर पुलिस वाले चौंक गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

संचौर. राजस्थान के सांचौर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां एक मकान पर दबिश देकर करीब 14 करोड़ की कोडीन ड्रग और करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद की है। हालांकि पुलिस को मौके से आरोपी नहीं मिला। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अफीम का जखीरा देखकर चौंक गए पुलिसवाले

पुलिस के अनुसार यह दबिश कांटोल गांव के नजदीक सुरेश बिश्नोई के आवास पर दी गई। पुलिस को मौके से सुरेश तो नहीं मिला लेकिन पुलिस को मकान में खड़ी गाड़ी से चार थैली मिली जिनमें यह ड्रग रखी हुई थी। पुलिस ने मौके पर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को बुलाया। टीम ने आकर तलाशी ली तो करीब 6 किलो 870 ग्राम ड्रग और 18 ग्राम अफीम मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी सुरेश पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

जानिए कैसे हुए यह खुलासा

फिलहाल अब पुलिस की कई टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश ड्रग को कहीं और से लाता फिर लोकल स्तर पर उसकी सप्लाई करता और अन्य जगहों पर सप्लाई करने जाता। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अब पूरे मामले का खुलासा होगा।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट