राजस्थान में हुई इस अनोखी शादी ने मोहा सबका मन, वीडियो वायरल होने के बाद मिल रही ढ़ेरों बधाइयां

राजस्थान में हुई इस अनोखी शादी ने मोहा सबका मन, वीडियो वायरल होने के बाद मिल रही ढ़ेरों बधाइयां

Published : Jan 29, 2023, 01:57 PM ISTUpdated : Jan 29, 2023, 05:33 PM IST

राजसमंद. राजस्थान में अनोखी शादी हुई है। 26 जनवरी को संपन्न हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग मिनी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। देखिएं इस खास कपल के शादी के खास पल।

राजसमंद (rajsamand). राजस्थान इस समय शादियों का दौर बसंत पंचमी के बाद फिर से शुरू हो गया है। इस दौरान राजसमंद  में अनोखी शादी हुई है। 26 जनवरी को संपन्न हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग मिनी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।  यह शादी इसलिए स्पेशल है क्योंकि दूल्हे की हाइट 3.9 फीट और दुल्हन की हाइट 3.7 फीट है । जोधपुर में संपन्न हुई इस शादी के बाद अब मिनी कपल हनीमून प्लान कर रहा है ।

यह शादी राजसमंद के रहने वाले ऋषभ और जोधपुर की रहने वाली साक्षी के बीच हुई है । दरअसल ऋषभ की हाइट 3.9 फीट है।  वह राजसमंद जिले के माणक नगर इलाके में रहते हैं । परिवार में अन्य सभी लोग सामान्य हैं ,लेकिन किसी कारणवश ऋषभ की हाइट कम रह गई । परिवार ऋषभ की शादी को लेकर चिंतित था । इसी दौरान किसी ने जोधपुर की साक्षी का रिश्ता बताया। साक्षी 3.7 फीट की युवती है।  वह बीकॉम ग्रैजुएट है और एमबीए डिग्री धारक है। उधर ऋषभ भी ग्रेजुएट है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं ।

ऋषभ के परिवार के लोगों ने बताया कि जोधपुर में जाकर जब हमने शादी की तो परिवार ने शानदार खातिरदारी की। यह कभी नहीं लगा कि यह शादी सामान्य नहीं है। शादी में तमाम रस्में पूरी की गई।  वरमाला के दौरान लोग इतनी हूटिंग कर रहे थे मानो बेटा और बहू कोई सेलिब्रिटी हो।  शादी में दूल्हा बने ऋषभ घोड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचे थे।  शादी के चर्चे जोधपुर से लेकर राजसमंद तक हुए और उसके बाद धीरे-धीरे पूरे राजस्थान में फैल गए ।

ऋषभ का कहना था कि उन्हें साक्षी के बारे में पता चला तो पहले तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। बाद में पता चला कि साक्षी का कद भी उनके कद की तुलना के हिसाब से ही है ,तो ऋषभ ने शादी के लिए हां कर दी। अब यह मिनी कपल शादी के बाद होने वाले रिवाजों में व्यस्त है।

04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
Pushkar Mela 2026: मालिक के इशारे पर नाचने लगा ऊंट! पुष्कर मेले का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे
03:10Rajasthan Blast: रेलवे लाइन के पास धमाका, 2 सीमेंट खंभे टूटे, 7.5 KG RDX Recovery, क्या है पूरा मामला?
03:09Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग