महिला के शव के साथ ऐसी घिनौनी हरकत, इंसान नहीं दरिंदा है ये, उदयपुर में हत्थे चढ़ा आरोपी

Published : Nov 13, 2023, 02:39 PM IST
arreted

सार

राजस्थान के उदयपुर में महिला की हत्या कर शव के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

उदयपुर। राजस्थान की उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला की हत्या के बाद उसके शव से रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को गिरफ्तार करना कोई आम बात नहीं थी क्योंकि आरोपी लगातार अपने रूप बदल रहा था। लेकिन करीब 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया। अब पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

चर्च के पीछे मिला महिला का शव
दरअसल पूरी घटना उदयपुर के अंबा माता थाना इलाके की है। यहां 45 साल की महिला कालीबाई बकरी चराने के लिए गई थी लेकिन रात होने के बाद भी वह घर पर नहीं लौटी। जब बेटे ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो तलाशने के बाद महिला का शव एक चर्च के पीछे हॉस्टल के पास पड़ा मिला।

महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान
महिला के सिर पर कई चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस को शक हो गया कि महिला की हत्या होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने तुरंत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने हेमाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें राजस्थान में इंस्पेक्टर ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, पिता थाने पहुंचे तो आरोपी ने तोड़ा हाथ

लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या
अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हेमाल इस महिला को 2 साल से जानता था। घटना वाले दिन उसने महिला को अपने साथ ले जाने की जिद्द की। जब महिला ने साथ जाने से मना कर दिया तो आरोपी ने  उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से कई वार किए जिसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ी और दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के मारा और फिर उसके शो के साथ रेप किया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल