
जयपुर. शादी की अगली रात जब दूल्हा और दुल्हन ने सुहागरात की तैयारी की तो दुल्हन ने कुछ देर के बाद इंकार कर दिया। कहा कि अभी मैं आपको खुश नहीं कर सकती, मेरे पीरियड चल रहे हैं आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा। उसके बाद दो दिनों तक सब सही चला। तीसरी रात को कमरे में कुछ खटपट होने पर दूल्हे की आंख खुल गई तो पता चला कि अलमारी से कोई सामान नीचे गिरा था, दुल्हन गायब थी। घर के दरवाले खुले थे और दुल्हन लापता हो चुकी थी। दूल्हे ने घर संभाला और तुरंत थाने दौड़ा। अब जयपुर की बिंदायका पुलिस इस केस की जांच कर रही है।
जयपुर के होटल में शान से हुई थी शादी
दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि बिंदायका थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स की शादी यूपी में रहने वाली 23 साल की अंतिमा से कराई गई। शादी के लिए दूल्हे के पिता ने भी रुपए लिए और शादी कराने वाले एजेंट ने भी रुपए लिए। पिता को करीब 55 हजार रुपए और एजेंट को करीब एक लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा शादी का सारा खर्च जयपुर के एक होटल में किया गया वह भी दूल्हे ने उठाया।
चार लाख रुपए के सोने के जेवर लेकर भाग गई दुल्हन
शादी से पहले लिव इन में रहने के डॉक्यूमेंट भी तैयार कराए गए। फिर मेहमानों के सामने और भगवान को साक्षी मानकर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। होटल में कई लोगों का डिनर कराया गया और बाद में दुल्हन विदा हो गई। 19 अप्रेल को यह शादी हुई और 21 अप्रेल तक दुल्हन ने दूल्हे से दूरी बनाए रखी। उसके बाद 21 अप्रेल की रात तीन बजे बाद घर से हजारों रपए कैश और तीन से चार लाख रुपए के सोने के जेवर लेकर दुल्हन भाग गई। दूल्हा तीन महीने से दुल्हन का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब थाने में केस दर्ज कराया है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।