राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर: जिस बच्ची के दूध के दांत भी नही टूटे उसके साथ हैवानियत

Published : Oct 15, 2023, 10:00 AM IST
Bikaner News

सार

नवरात्रि के पहले दिन राजस्थान के बीकानेर से हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है, जो इंसानियत को शर्मसार करती है। जहां एक स्कूल बस कंडक्टर ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया।

बीकानेर (राजस्थान). रोज सुबह हम अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजते हैं। कुछ बच्चों को माता-पिता स्कूल छोड़कर आते हैं तो कुछ को घर के बाहर ही स्कूल बस या स्कूल की गाड़ी लेने के लिए आती है। घरवाले भी स्कूल बस के कंडक्टर को अपने बच्चों को सौंप देते हैं क्योंकि उन्हें विश्वास होता है कि यह उनके बच्चों का पूरा ध्यान रखेंगे और उसे ठीक से स्कूल लेकर जाएंगे और अपनी बस में वापस लेकर आएंगे। लेकिन राजस्थान में यही बस कंडक्टर एक 3 साल की मासूम के लिए दरिंदा बन गया। बस कंडक्टर ने उस मासूम के साथ हैवानियत की जिसके अभी दूध के दांत भी नहीं टूटे। दरअसल बीकानेर के आर्मी कैंट इलाके में रहने वाली 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।

मासूम ने दर्द से कहराते हुई बताई राक्षस की करतूत

घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था कि उनकी बच्ची शिवबाड़ी इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। पिछले 1 महीने से बस कंडक्टर मदनलाल बच्ची को स्कूल लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बस कंडक्टर ने यह बात घरवालों को बताने से मना भी किया। लेकिन घटना के बाद बच्ची रोती रही और दर्द से कहराती रही। जब परिजनों ने उसका ट्रीटमेंट करवाया तो पूरे मामले का पता चल गया। मासूम ने बता दिया कि उसके साथ यह हरकत बस कंडक्टर ने की है।

आरोपी कंडक्टर को पुलिस ने किया तुरंत गिरफ्तार

मासूम की मां के मामला दर्ज करवाने के बाद अब पुलिस ने आरोपी कंडक्टर मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच डीवाईएसपी शालिनी बजाज कर रही है। वही कानून जानकारी की माने तो इस केस में आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हो सकता है कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाए और फिर आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल