नींद से उठा और काट दी बीवी की गर्दन: फिर खुद के लिए खौफनाक मौत, सामने खड़ा था 5 साल का बेटा

Published : Feb 27, 2024, 01:58 PM ISTUpdated : Feb 27, 2024, 02:00 PM IST
Banswara News

सार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शक्स इतना बड़ा हैवान बन गया कि उसने 5 साल के बेटे के सामने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। इसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया।

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 5 साल के बच्चे के सामने उसकी मां का गला काट दिया गया। पास में सो रहे पिता ने आधी रात के बाद मां से मारपीट की । मां ने विरोध किया गला काट दिया। बच्चा तेज तेज रोने लगा तो पिता भी घर के बाहर भागा और उसने वहां रखे केरोसिन के जार से खुद को आग लगा ली। घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। महिला की मौत हो चुकी है। उसका पति 40 फ़ीसदी से ज्यादा झुलस गया है। गंभीर हालत में वह अस्पताल में भर्ती है।

बांसवाड़ा के दानपुर का यह शॉकिंग क्राइम

मौके पर पहुंची दानपुर थाना पुलिस ने बताया कि गुड़िया खेड़ी गांव में रहने वाले 40 साल के राजू ने 35 साल की अपनी पत्नी नानी देवी की हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद था । 5 साल का बेटा वही सो रहा था। कुल्हाड़ी से एक वार किया तो वह जाग गया। उसके बाद उसी के सामने दो वार और किए । राजू ने पत्नी की हत्या करने के बाद घर के बाहर भाग कर खुद को आग लगा ली। वह जलती हुई हालत में ही इधर-उधर दौड़ने लगा और चीखने लगा । घर के नजदीक दूसरे घर में रहने वाले कुछ लोग बाहर आए और इस हालत में देखकर आग को काबू किया। उसके बाद पति और पत्नी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन नानी देवी की मौत काफी पहले हो चुकी थी ।

मासूम मम्मी-मम्मी चीखते रोए जा रहा...

पुलिस ने राजू को बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में में भर्ती कराया है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है । माता-पिता के साथ हुई इस घटना के बाद 5 साल का बच्चा लगातार रोए जा रहा है । उसे नहीं पता कि अब उसकी मां कभी नहीं आएगी और पिता भी मौत के मुंह में जा रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल