इश्कबाज बहू ने पहले ससुर की हत्या, अब सास को भी मार डाला...वो दीवानी हो चुकी थी

Published : Apr 20, 2024, 09:52 AM IST
shocking crime stories

सार

पिछले कुछ दिनों से अवैध संबंध में मर्डर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब  राजस्थान में बहू के द्वारा ससुर की हत्या के बाद अब बहू ने सास की हत्या की है। वजह यह थी कि हत्यारिन महिला का अवैध संबंध था, तो सास उसे टोकती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

जयपुर. अवैध संबधों ने फिर से परिवार के सदस्य की जान ले ली। पिछले सप्ताह बहू ने अपने ससुर को मारा था झुझुनूं जिले में। अब बहू ने अपनी सास को मार डाला अपने प्रेमी के साथ मिलकर। मामला अनूपगढ़ जिले के घडसाना इलाके का है। बहू और उसके प्रेमी के बीच सास बाधक बन रही थी तो सास को मार दिया।

पति के बाहर जाते ही पत्नी लड़ाने लग जाती थी इश्क

घडसाना पुलिस ने बताया कि गांव जीडी में रहने वाली रीना और उसक प्रेमी सुरेश को देर रात हिरासत में लिया गया है। रीना ने अपनी सास महेन्द्र कौर की हत्या कर दी थी। दरअसल महेन्द्र कौर काफी दिनों से रीना को टोक रही थी। रीना के पति के काम पर जाने के बाद अक्सर गांव के नजदीक ही रहने वाला सुरेश.... रीना से मिलने आता था। इस बारे में अक्सर सास अपनी बहू को टोकती थी। रविवार को दोनो में विवाद हो गया। उधर बेटा काम पर चला गया था। देर शाम रीना ने अपने पति को फोन कर कहा कि माजी डिग्गी में से पानी निकालने गई थी, उनका पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गई। पति काम से घर लौटा। बाद में गांव के लोगों को सूचना मिली।

चुपके से हो रहा था सास का अंतिम संस्कार

शुक्रवार को महेन्द्र कौर का अंतिम संस्कार किया जा रहा था कि इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और परिवार से बातचीत की। बहू पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया गया। इस बीच गांव में बने घर पर पुलिस पहुंची और वहां जाकर देखा तो पता चला कि डिग्गी का ढक्कन काफी संकरा था, उसमें कोई भी आसानी से नहीं गिर सकता था। रीना से सख्ती की गई तो उसने पुलिस को बताया कि सास, उसके प्रेमी और उसके बीच बाधक बन रही थी। काफी समय से परेशान कर रही थी। इस कारण हत्या कर दी। आज रीना और सुरेश को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल