राजस्थान का शॉकिंग क्राइम: पार्टी की गले मिले और दोस्त की काट डाली गर्दन, मौत इतनी भयानक की डॉक्टर भी कांप गए

Published : May 10, 2023, 06:03 PM IST
shocking crime stories

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से दोस्ती जैसे रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दोस्त ने शराब पार्टी करने के बाद हुए मामूली विवाद के चलते दूसरे दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

जयपुर. शराब पार्टी में हुए मामूली विवाद के दौरान एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। पहले तो लात घूंसे मारे और उसके बाद पास ही पडी कुल्हाड़ी से गला काट दिया। किसी तरह लोगों ने पीड़ित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की लेकिन दस दिन के बाद मौत हो गई। पुलिस ने देर रात हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार चल रहा है। मामला राजस्थान के बांरा जिले का है। मामले की जांच कर रही कवाई थाना पुलिस ने बताया कि कुंडी इलाके में रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी ई। उसे बांरा जिले से कोटा जिले के लिए रेफर किया गया था लेकिन मौत हो गई।

गर्दन पर मारी ऐसी कुल्हाड़ी की 40 टांके आए

कवाई थाना पुलिस ने बताया कि कुंडी निवासी गिरिराज कुशवाहा 28 अप्रैल को गांव में अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान गिरिराज कुशवाहा और जीतू चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर आवेश में आकर जीतू चौधरी ने गिरिराज के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। साथ ही उसके गले पर भी कुल्हाड़ी से जोरदार प्रहार किया। सिर और गले पर करीब चालीस से भी ज्यादा टांके आए।

दोस्त को मौत देकर फरार हो गया आरोपी

आरोपी वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, जिसे कवाई से बारां तरह वहां से गम्भीर हालात होने पर कोटा रेफर किया थ। जहां उसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कोटा पंहुचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कांग्रेस अध्यक्ष क्यों नहीं बन पाए अशोक गहलोत? 4 साल बाद खोला राज, किसने बिगाड़ा खेल?
पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!