लड़की ने सीक्रेट तरीके से बुलाया था मिलने, लेकिन लाश बनकर लौटा घर...दोनों के बीच दो हुआ वो डरवाना था

Published : Nov 27, 2023, 01:52 PM IST
shocking crime stories

सार

राजस्थान के नए जिले सांचौर से श़किंग क्राइम की खबर है। जहां एक लड़की ने अपने लड़के दोस्त को मिलने के लिए  घर बुलाया था। लेकिन युवती के घरवालों ने उसकी बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब लड़के के घरवालों ने शव के साथ हाईवे पर धऱना दे हे हैं।

जयपुर. राजस्थान के सांचौर शहर में 27 साल के नरेन्द्र की हत्या के बाद मामला गर्माया हुआ है। नरेन्द्र के परिवार ने शव उठाने से इंकार कर दिया है और वे लोग हत्यारों को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। हत्या के आरोपी कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं। हांलाकि पुलिस ने लड़की, उसकी मां , मामा समेत करीब छह लोगों को हिरासत में रखा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। मामला रविवार रात का है।

पीट-पीटकर उसे बीच सड़क फेंक दिया

सांचौर जिले की चिलतवाना पुलिस इस केस की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र कल शाम अपने एक दोस्त के साथ रणेदर गांव में एक लड़की से मिलने के लिए आया था। इस दौरान घर के अंदर घुसने से पहले ही उसे बुरी तरह से पीटा गया। घर के अंदर लाकर भी पीटा गया। लड़की के परिवार वाले उसका पहले ही इंतजार कर रहे थे। उसके साथ गया दोस्त जान बचाकर भागा। बाद में नरेन्द्र को बेहोश की हालत में सड़क पर फेंक दिया गया।

लड़के के जाते ही मच गया कोहराम

वहां से नरेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से उसे नजदीकी अस्पताल यानी गुजरात के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पालनपुर इलाके में उसका इलाज चल रहा था लेकिन कल रात उसकी मौत हो गई। नरेन्द्र के शव को वापस रणेदर गांव लाया गया और बाद में इसकी सूचना परिवार के तमाम लोगों को दी गई। वे लोग रात को ही वहां जमा हो गए। अब परिवार के लोग सभी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट