राजस्थान में खौफनाक वारदात: 4 लड़कों ने पहले लड़की से की रेप की कोशिश, नहीं कर सके तो मार दी गोली

Published : Jun 30, 2023, 12:17 PM IST
 Sawai madhopur news

सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां चार लड़कों ने घर में घुसकर पहले लड़की से रेप करने की कोशिश की। रेप नहीं कर सके तो लड़की को गोली मार दी।

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से देर रात बड़ी खबर है। आज सवेरे पुलिस ने इस मामले में केस फाइल किया है। एक लड़की की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश को भारी पुलिस बंदोबस्त कि बीच राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मामला सवाई माधोपुर जिल के बटोदा थाना इलाके का है।

लड़की से पहले की रेप करने की कोशिश, नहीं कर पाए तो मार दी गोली

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित एक गांव में यह वारदात हुई है। रात को गांव के एक घर में लड़की अकेली थी। परिवार के लोग नजदीक ही किसी काम से गए थे। इसी दौरान चार लड़के मकान में घुस गए। उन्होनें लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। लड़की ने विरोध किया और चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे लड़के डर गए और लड़की का मुंह जोर से दबा दिया।

परिवार ने एक को पकड़ इतना मारा कि हो गया बेहोश

लड़की ने भागकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। पीडित लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग दौड़े, परिवार भी वापस लौट आया। इतनी देर में घर से चार लड़के भागे हुए दिखे। उनमें से एक को गांव वालों ने पकड लिया और पेड़ से बांध दिया। पेड़ से बांधने के बाद इतनी मारा कि वह बेहोश हो गया। पुलिस को उसे बचाने आना पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की लाश को मुर्दाघर में रखवाया गया है। मर्डर समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव में माहौल खराब नहीं हो जाए, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rare Crime of Rajasthan : 11वीं के छात्र ने किया 9वीं की छात्रा से रेप
कौन हैं विधायक अनीता जाटव, पूरे शहर में लगे इमेज डाउन करने वाले पोस्टर