शर्मनाक: जज के सामने पति ने क्यूं पेश किए अपनी पत्नी के न्यूड फोटोज, वीडियो ने उड़ा दिए होश

Published : Jun 17, 2023, 12:15 PM ISTUpdated : Jun 17, 2023, 02:20 PM IST
shocking crime stories in jaipur

सार

राजस्थान के जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के अशलील फोटोज कोर्ट में जज के सामने पेश कर दिए। वीडियो में वह प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए दिख रही है। फैमिली कोर्ट ने इस मामले में तलाक का फैसला सुनाया है।

जयपुर. प्रदेश की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की फैमिली कोर्ट संख्या 1 ने शादी के 3 साल बाद युवक द्वारा अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए लगाई गई अर्जी को मंजूर कर लिया है। दरअसल युवक ने अपनी पत्नी के किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंधों के अश्लील फोटो और वीडियो कोर्ट में भी पेश किए थे। जिसके बाद कोर्ट ने तलाक की अर्जी मंजूर की और इस तरह के अपराध को मानसिक क्रूरता बताया है।

जब बीवी ने पति को छोड़ दूसरे से बना लिए अवैध संबंध

युवक ने कोर्ट में दायर की अर्जी में बताया कि 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी के एक-दो महीनों तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद उसकी पत्नी बात बात पर उस पर झगड़ा करने लगी। इतना ही नहीं दोनों के बीच कई बार मारपीट भी होती थी। जुलाई 2020 में युवक की पत्नी अपने पीहर चली गई। इसके बाद उसके पति की सोशल मीडिया पर किसी दूसरी महिला से जान पहचान हुई तो उसी महिला ने पीड़ित युवक को बताया कि उसके पति का अवैध संबंध युवक की पत्नी के साथ चल रहा है। उसी महिला ने युवक को दोनों के अश्लील फोटो वीडियो भी मुहैया करवाए।

राजस्थान कोर्ट ने इस मामले में युवक को बताया क्रूर

इस मामले को लेकर अवैध संबंध रखने वाली महिला ने कोर्ट में दावा तो किया कि यह उसके फोटो और वीडियो नहीं है लेकिन वह किसी भी तरीके से इसका खंडन नहीं कर पाई है। इसलिए कोर्ट ने युवक की तलाक की अर्जी को मंजूर किया है और इसे मानसिक क्रूरता बताया है। राजस्थान में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है जब कोर्ट ने तलाश की मंजूरी दे दी हो।

जयपुर के इस शॉकिंग केस की हर तरफ चर्चा

इसके पहले भी राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट द्वारा छुटपुट विवाद होने के चलते समझौता करवा दिया जाता है लेकिन राजधानी जयपुर में आया यह फैसला सुर्खियों में बना हुआ है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल