मध्यप्रदेश की महिला के साथ राजस्थान में रेप: पहले जीता दिल फिर शुरू हुई दरिंदगी...चाहकर भी वो कुछ नहीं कर सकी

Published : Apr 02, 2023, 10:20 AM ISTUpdated : Apr 02, 2023, 10:21 AM IST
shocking crime stories

सार

राजस्थान में अपराध के मामले इतने तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि रोजाना महिलाएं के साथ  रेप और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब मामला धौलपुर से सामने आया है। जहां मध्य प्रदेश की निवासी महिला के साथ राजस्थान में कई बार रेप किया गया।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले से एक 30 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीमार महिला को दवा दिलाने का झांसा देकर अपने पास बुलाया और फिर उसे अपने एक रिश्तेदार के घर पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर दिए जिन्हें वायरल करने के नाम पर कई बार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। अब महिला ने पुलिस में शिकायत दी है।

हैवानियत करने के बाद खींच ली अश्लील फोटोज

पीड़िता ने बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसकी फोन और सोशल मीडिया के जरिए धौलपुर के रहने वाले दीपेंद्र तोमर से बातचीत होना शुरू हुई। करीब 1 महीने पहले पीड़िता अपनी दवाई लेने के लिए मध्य प्रदेश से आई हुई थी। इसी दौरान धौलपुर के मुरैना में आरोपी दीपेंद्र तोमर एक पेट्रोल पंप के पास उसे मिला। इसके बाद आरोपी दीपेंद्र उसे अपने साथ भाभी के घर पर ले गया। जहां दीपेंद्र ने महिला के साथ रेप किया और उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। इस दिन महिला ने कुछ नहीं बोला और वापस मध्य प्रदेश चली गई। लेकिन आरोपी महिला को फोन पर भी धमकियां देने लगा।

पीड़िता ने सुनाई हैरान की शर्मनाक करतूतें

हाल ही में जब महिला अपने बच्चे की दवा लेने के लिए वापस मध्य प्रदेश से मुरैना आई तो यहां आरोपी ने उसे देवपुरी मंदिर के पास बुला लिया और यहां उसे अपने साथ मौसी के घर पर ले गया। यहां उसने पीड़िता के साथ दोबारा रेप किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी दीपेंद्र की मौसी का लड़का सही था। जिसने जैसे- तैसे पीड़िता  को उसके पति के पास भेज दिया। तो महिला ने पूरी आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल