जिस पत्नी को हैदराबाद से लाकर 5 साल तक रानी की तरह रखा...एक बच्चा भी जन्मा, लेकिन सच जान रो रहा पति

5 साल पहले शादी…अब ढाई साल का बेटा, पति अपनी बीवी को रानी की तरह रखता था। क्योंकि विवाह नहीं होने पर वो हैदराबाद की इस लड़की से उसने शादी की थी। लेकिन अब वह पति और बच्चे को छोड़कर भाग गई। यह मामला राजस्थान के बीकानेर जिले का है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jun 4, 2023 3:47 AM IST / Updated: Jun 04 2023, 09:19 AM IST

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला शादी के 5 साल बाद घर से लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। जिस दौरान यह घटना हुई उस वक्त पति घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो घर में सामान बिखरा हुआ देखकर दंग रह गया। अब उसने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस उसकी पत्नी की तलाश कर रही है।

बीकानेर के मूलाराम ने 5 साल पहले हैदराबाद की पूजा से की थी शादी

Latest Videos

बीकानेर के नोखा इलाके के रहने वाले मूलाराम ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि 2017 में उसकी शादी हैदराबाद निवासी पूजा जाट के साथ हुई थी। बीते 5 सालों से दोनों पति पत्नी गांव में ही रह रहे थे। जिनके एक बेटा भी है। सुबह 8 बजे के करीब बाजार में कोई काम होने पर मूलाराम घर से चला गया। करीब 2 घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसे घर में सामान बिखरा हुआ मिला साथ ही अलमारी समेत अन्य बंदूकों के ताले भी टूटे हुए मिले। इस घटना के बाद उसने अपनी पत्नी की काफी तलाश की लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया। इतना ही नहीं घटना के बाद से उसकी पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

अब बेसुध हालत में बीकानेर पुलिस के चक्कर काट रहा पति

हालांकि इस मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि पूजा के एक ढाई साल का बेटा भी है। हालांकि अभी तक पीड़ित परिवार को विश्वास नहीं है कि उनकी बहू इस तरह का ऐसा काम कर सकती है आज तक पहले कभी पूजा घर वालों के खिलाफ तक नहीं बोली। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन होने के बाद ही पूरे कारणों का पता चल पाएगा। आपको बता दें कि पूजा का पति मूलाराम भी गांव से बाहर रहकर काम करता है। जो बीते 1 महीने से अपने गांव ही था। पत्नी के फरार हो जाने के बाद अब वह भी बेसुध सा है।

Share this article
click me!

Latest Videos

एक साथ 5 युद्ध कर रहे इजराइल के ताकत की INSIDE कहानी
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई