राजस्थान से पकडा गया खतरनाक नरभक्षी: महिला की आंख-नाक और कान निकाल खा रहा था...रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य

Published : May 27, 2023, 12:37 PM ISTUpdated : May 27, 2023, 12:38 PM IST
shocking stories in pali news

सार

राजस्थान पुलिस ने पाली जिले से एक ऐसे खतरनाक नरभक्षी इंसान को पकड़ा है जो जंगल में एक महिला का मांस खा रहा था। वह नाक, होंठ, गाल और कान खा चुका थास अब आंख को चबा रहा था। महिला के चेहरे की हड्डी दिखने लगी थी।

पाली. राजस्थान के पाली जिले से पुलिस ने नरभक्षी व्यक्ति को अरेस्ट किया है। उसने एक महिला का चेहरा खा लिया। जब गांव वालों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पकडकर ले गई। पता चला कि उसने पांच गांव वालों को भी काट लिया और साथ ही तीन पुलिसवालों को भी काट खाया। उसे जंजीरों से बांध रखा गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। उसके पास से रेबीज के टीके की पर्ची मिली है। डॉक्टर्स का कहना है कि रेबीज का केस बिगड़ा हुआ संभव लग रहा है। पाली जिले की सेंदड़ा पुलिस जांच कर रही है।

नरभक्षी के पास मिली महाराष्ट्र से पाली आने का बस टिकिट और एक पर्ची

सेंदड़ा पुलिस ने बताया कि कल दोपहर बाद आरोपी को पकडा गया था। वह जंगल में बैठा महिला का मांस खा रहा था। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग महिला की नाक, होंठ, गाल और कान खा लिए थे। महिला के चेहरे की हड्डी दिखने लगी थी। शम को चार से पांच घंटे उसका इलाज किया गया। वह बेहोश हो गया था। जब होश में आया तो पूरी रात में सिर्फ दो ही शब्द बोल सका है। कभी खुद का नाम सुरेन्द्र बताता है तो कभी सलीम बताता हैं। इसके अलावा वह कोई जानकारी नहीं दे सका है। उसके पास से पुलिस को महाराष्ट्र से पाली आने का बस टिकिट और एक पर्ची मिली है। जिसमें रेबीज के इंजेक्शन की जानकारी लिखी है।

पाली के डॉक्टरों ने बताई वजह...क्यों लोगों का मांस खा रहा था युवक

डॉक्टर्स का कहना है कि यह रेबीज का बिगड़ा केस हो सकता हैं। सलीम उर्फ सुरेन्द्र ने महिला का मांस खाने के अलावा आठ अन्य लोगों को भी हाथ, कंधे और गले पर काटा है। उसके हाथ पैर बांधकर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि रेबीज का पेशेंट काटता जरूर है, लेकिन यह कभी सुनने में नहीं आया कि पत्थर से किसी की हत्या कर दी है। फिलहाल उस बुजुर्ग महिला के बारे में भी जांच की जा रही है जिसे सुरेन्द्र उर्फ सलीम ने मार दिया और उसका मांस खा लिया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी