भगवान श्री देवनारायण जी के अवतरण महोत्सव में PM मोदी को देखने-सुनने उमड़ा हुजूम, देखें कुछ PHOTOS

PM Modi in Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वां ‘अवतरण महोत्सव’ समारोह मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को समारोह में पहुंचे और पूजन अर्चन किया। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ को भी पीएम ने संबोधित किया।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 28, 2023 10:08 AM IST / Updated: Jan 28 2023, 05:57 PM IST

18
गुर्जर समाज का भगवान श्री देवनारायण जी के प्रति विशेष आस्था

भगवान श्री देवनारायण जी का 1111वां ‘अवतरण महोत्सव’ समारोह बेहद भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। श्री देवनारायण जी भगवान के अनुयायी पूरे देश विशेषकर राजस्थान में बहुलता में हैं। गुर्जर समाज का भगवान श्री देवनारायण जी के प्रति विशेष आस्था है। अवतरण महोत्सव के दौरान पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी में जनसभा को भी संबोधित किया। यहां भारी भीड़ प्रधानमंत्री को सुनने पहुंची थी। पीएम मोदी ने कहा-यहां कोई PM नहीं आया, मैं पूरे भक्ति भाव से एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं। अभी मुझे यज्ञशाला में पूर्ण आहुति देने का सौभाग्य मिला। मेरे लिए ये भी सौभाग्य का विषय है कि मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को आज आपके बीच आकर भगवान देवनारायण का आशिर्वाद लेने का पुण्य मिला।

28
भारत को भौगेलिक, सांस्कृतिक, वैचारिक रूप से तोड़ने के बहुत प्रयास हुए

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को भी भौगेलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक रूप से तोड़ने के बहुत प्रयास हुए। लेकिन भारत को कोई भी ताकत समाप्त नहीं कर पाई। भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं है बल्कि हमारी सभ्यता की, संस्कृति की, सद्भावना की, संभावना की एक अभिव्यक्ति है। दुनिया की अनेक सभ्यताएं समय के साथ समाप्त हो गईं, परिवर्तनों के साथ खुद को ढाल नहीं पाईं।

38
भगवान देवनारायण एक अच्छे परिवार से आते थे...

प्रधानमंत्री ने कहा-भगवान देवनारायण एक अच्छे परिवार से आते थे लेकिन उन्होंने विलासितापूर्ण जीवन को त्याग कर लोगों की सेवा करना चुना और अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। भगवान देवनारायण जी ने जो रास्ता दिखाया हैं वो सबके साथ से...सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हम भी 'वंचितों को वरीयता' का मंत्र लेकर चल रहे हैं। इसीलिए आज मुफ्त राशन मिल रहा है, मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीब को घर.. टॉयलेट.. गैस सिलेंडर को लेकर चिंता रहती थी उसको भी हम दूर कर रहे हैं। गरीबों के बैंक खाते खुल रहे हैं।

48
भगवान देवनारायण लोकजीवन में परिवार के मुखिया की तरह

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान देवनारायण लोकजीवन में परिवार के मुखिया की तरह हैं। उन्होंने हमेशा सेवा और जन कल्याण को सर्वोच्चता दी। श्री देवनारायण जी भगवान ने समाज में समरसता के भाव को फैलाया, समाज को एकजुट किया, एक आदर्श व्यवस्था कायम करने की दिशा में काम किया। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके प्रति श्रद्धा और आस्था है।
 

58
शौर्य यहां घर-घर का संस्कार

नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान धरोहरों की धरती है... यहां सृजन है, उत्साह और उत्सव है, परिश्रम और परोपकार है... शौर्य यहां घर-घर का संस्कार है। रग और राग राजस्थान के पर्याय हैं। इतना ही महत्व यहां के जन-जन के संघर्ष और संयम का भी है। लेकिन नया भारत अतीत की गलतियों को सुधार रहा है और भारत की विरासत की रक्षा करने वाले लोगों को प्रचारित किया जा रहा है। 

68
गुर्जर समुदाय की नारी शक्ति का देश और इसकी विरासत में व्यापक योगदान

पीएम ने कहा कि गुर्जर समुदाय की नारी शक्ति का देश और इसकी विरासत में व्यापक योगदान है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन प्रमुख हस्तियों के योगदान को इतिहास में उचित सम्मान नहीं दिया गया। राजस्थान का हमारा गुर्जर समाज शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति का पर्याय रहा है। राष्ट्र रक्षा हो या संस्कृति की रक्षा... इस समाज ने हमेशा देश के प्रहरी की भूमिका निभाई है। हमारे गुर्जर समाज की नई पीढ़ी भगवान देवनारायण के संदेशों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाएं। आज का भारत... 'नया भारत' बीते दशकों में हुई भूलों को सुधार रहा है। भारत के विकास में जिसका भी योगदान रहा है, उनको सामने लाया जा रहा है। पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत उमीदों से देख रही है। आज भारत डंके की चोट पर अपनी बात कह रहा है, भारत दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता को कम कर रहा है। ऐसी हर बात जो हम देशवासियों की एकता के खिलाफ है... उस से हमें दूर रहना है।

78
समाज की शक्ति और समाज की भक्ति ने मुझे प्रेरित किया

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत... 'नया भारत' बीते दशकों में हुई भूलों को सुधार रहा है। भारत के विकास में जिसका भी योगदान रहा है, उनको सामने लाया जा रहा है। पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत उमीदों से देख रही है। हम कड़ा परिश्रम करेंगे, सब मिल कर करेंगे और सबके प्रयास से सिद्धि प्राप्त हो कर ही रहेगी। मैं समाज का बहुत आभारी हूं कि उसने मुझे एक भक्त की तरह यहां बुलाया। समाज की शक्ति और समाज की भक्ति ने मुझे प्रेरित किया और मैं आज यहां पहुंच गया।

88
'कचरे को कंचन' में बदलने का अभियान

पीएम मोदी ने कहा-पानी के महत्व को राजस्थान से बेहतर कौन जान सकता है लेकिन आजादी के अनेक दशक बाद भी, देश के केवल 3 करोड़ परिवारों तक ही नल से जल की सुविधा थी। 16 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था लेकिन अब 11 करोड़ से अधिक परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचने लगा है। आज पूरे देश में 'गोबर धन' योजना भी चल रही है जोकि गोबर सहित खेती से निकलने वाले 'कचरे को कंचन' में बदलने का अभियान है। हमारा पशुधन हमारी परंपरा और आस्था का ही नहीं बल्कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी मजबूत हिस्सा है। इसीलिए देश में पहली बार पशुपालकों के लिए भी 'किसान क्रेडिट कार्ड' की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें:

सिंधु जल समझौता: भारत ने भेजा पाकिस्तान को नोटिस, संधि का लगातार उल्लंघन कर रहा है पाक

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos