शादी के बाद 2 साल तक किया इंतजार, फिर पत्नी ने एक प्लान से पति को किया तबाह

Published : Aug 08, 2024, 01:27 PM ISTUpdated : Sep 06, 2024, 07:16 PM IST
Rajasthan News

सार

शादी के महज 2 सालों के बाद पत्नी ने पति को ऐसा धोखा दिया, जिससे शायद ही वो अब उबर पाएगा। मामला राजस्थान के सीकर जिले का जहां एक महिला ने हसबैंड को 20 लाख का चूना लगाकर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई।

राजस्थान क्राइम न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले के गोकुलपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ही पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ 20 लाख के जेवर और 50 हजार कैश लेकर नौ-दो ग्यारह हो गई। बता दें कि आरोपी महिला चेतना की शादी आज से 2 साल पहले सुनील नाम के युवक से हुई थी। पति ने वाइफ को पढ़ाने के लिए कॉलेज में दाखिला कराया। बीवी को सेकंड ईयर में पढ़ने वाले लड़के से प्यार हो गया और उसने प्यार के खातिर हसबैंड को ही बेवकूफ बना दिया। हैरानी की बात ये है कि वो 2 साल तक सिर्फ इसलिए इंतजार करती रही ताकि उसके हाथ जेवर लग सके, जो उसके लिए बनवाए गए थे।

पुलिस ने बताया-"पीड़ित ने रिपोर्ट दी है। उसकी शादी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली चेतना से हुई थी। उसने दहेज तक नहीं लिया था। उल्टे विवाह के बाद उसने धीरे-धीरे कर करीब बीस लाख रूपए के नए जेवर बनवाकर दिए। पत्नी ने पढ़ने और जॉब करने की इच्छा जताई तो उसका एडमिशन झालावाड़ जिले में स्थित कृषि विज्ञान कॉलेज में कराया, जिसका पूरा खर्चा पति ही दे रहा था।"

सुनील ने बयां किया अपना दर्द

सुनील ने पुलिस को बताया-"कुछ हफ्ते से चेतना मनमर्जी करने लगी थी। उसने अलमारी में रखे पचास हजार रुपए निकाले।धीरे धीरे जेवर निकालने लगी। किसी को पता नहीं था कि वह क्या करने जा रही है। उससे पूछताछ करते तो कहती मेरे से बात मत करो, गुस्सा करती और धमकियां देती। कुछ दिन पहले पता चला कि कॉलेज में पढ़ने वाले श्रवण के साथ वह संपर्क में है। बाद में चेतना ने घर आना बंद कर दिया और कहा कि उसने श्रवण से शादी कर ली है। इसके साथ ही परिवार की इज्जत भी चली गई है।"

ये भी पढ़ें: शिव मंदिर पहुंची महिला शिवलिंग पर थूकने लगी, चौंकाने वाला था उसका सच

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी