सीकर के 2 अनोखे मामले: जहां छोटे भाई की मौत बड़े भाई की ले गई जान, वहीं हार्ट अटैक ने जीजा साले की छीनी जिंदगी

Published : Feb 13, 2023, 10:48 AM ISTUpdated : Feb 13, 2023, 10:55 AM IST
do bhai

सार

राजस्थान के सीकर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां छोटे भाई की मौत के बाद अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बड़े भाई से भी ये सदमा झेला नहीं गया और वहीं पर अपने प्राण त्याग दिए। गहरे दुख में परिवार वालों ने दोनो भाईयों को एक साथ अंतिम विदाई दी।

सीकर (sikar).अक्सर हम देखते हैं कि परिवार में कोई मौत होने पर परिवार का कोई सदस्य सदमे में चला जाता है वह कई समय तक बोल नहीं पाता है या फिर चुपचाप बैठा रहता है। लेकिन राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक मुस्लिम बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही मृतक का बड़ा भाई उसके शव को देखने को पहुंचा तो वह सदमे में चला गया और कुछ देर बाद उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाइयों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।

छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं झेल पाया बड़ा भाई, शव देखते त्यागे प्राण

दरअसल रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले काजी नियाज़ अहमद शाम को अपने कमरे में सो रहे थे। इसके बाद जब परिवार वाले उन्हें चाय देने के लिए कमरे में गए तो वह नहीं उठे। इसके बाद डॉक्टर को घर पर बुलाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात करीब 10:30 बजे कस्बे में ही रहने वाले जमील अहमद को अपने छोटे भाई की मौत का पता चला। वह शव देखने के लिए अपने छोटे भाई के घर पहुंचे पर। जहां शव को देखते ही वह सदमे में चले गए और कुछ देर बाद उनकी भी सांसे रुक गई।

जीजा की मौत का सुन साले की भी गई जान, परिवार ने एक ही जगह किया अंतिम संस्कार

वही राजस्थान के सीकर जिले से ही एक ऐसा ही मामला सामने आया। जहां जीजा की हार्ट अटैक की खबर सुनकर साले को भी हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक जगह ही किया गया। जानकारी के मुताबिक इलाके के रहने वाले रिछपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार होना था। जीजा की मौत की खबर सुनकर साला मदनलाल सदमे में था। ऐसे में देर रात उसे भी हार्ट अटैक आया और मौत हो गई।

इसे भी पढ़े-- अब ऐसा प्रेम कहां! पत्नी की मौत के 1 घंटे बाद पति ने भी त्याग दिए प्राण, एक साथ अंतिम संस्कार

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी