
सीकर. राजस्थान की सीकर जिले की दांतारामगढ़ पुलिस ने रेप के मामले में एक दरिंदे को गिरफ्तार किया है। इस दरिंदे की उम्र महज 22 साल है। इसमें किसी लड़की या महिला नहीं बल्कि बेजुबान पशुओं के साथ रेप किया है। बेजुबान पशुओं की संख्या का भी कोई दायरा नहीं है। हाल ही में जब एक पशु मालिक ने अपने प्लॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो उसके बाद पता चला कि यह आरोपी रोज रात को वहां आकर क्या करता था।
नाम सीताराम और काम राक्षसों से भी खतरनाक
दरअसल पुलिस में थाना क्षेत्र के ही रहने वाले अनिल ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट में पालतू पशुओं को रखता है। हाल ही में कई दिनों से वह देख रहा था कि सुबह उसके पशु बंधे रहते थे। जबकि वह रात को तो उन पशुओं को खुला छोड़ कर जाता था। इसके बाद जब उसने अपने प्लॉट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो पता चला कि पड़ोसी गांव का रहने वाला सीताराम बावरिया वहां आता था। जो पहले तो दीवार कूदकर प्लॉट में घुसता और फिर बेजुबान पशुओं के साथ दरिंदगी करता। हाल ही में जब सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो आरोपी 2 गायों के साथ रेप कर रहा था।
डेढ़ साल पहले ही शादी, फिर जानवरों के साथ करता है दरिंदगी
यह घटना देखकर पुलिस की भी रूह तक कांप गई। पुलिस ने भी तुरंत मामला दर्ज किया और इसके बाद आरोपी को उसके डेरे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। जिसके 1 महीने पहले ही बच्चा भी हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने अब प्लॉट पर रखे जाने वाले पशुओं और गांव के अन्य पशुओं का मेडिकल करवाना भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अब तक इस दरिंदे ने दर्जनों बेजुबान पशुओं को अपना शिकार बनाया है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।