Published : May 26, 2023, 04:59 PM ISTUpdated : May 27, 2023, 06:34 PM IST
एजुकेशन और इंडस्ट्री के साथ-साथ अब राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री और कला के मामले में भी आगे बढ़ रहा है। यहां के लोग न केवल फिल्म,नाटक शूट या फिर प्रोडक्शन करने का काम करते हैं। राजस्थान के बीकानेर जिले की एक बेटी का चयन दो टीवी सीरियल के लिए हुआ है।
फिल्म और टीवी सीरियल्स में मुकाम हासिल करने वाली बेटी का नाम श्रीजना पारीक है। जिसने इंडिया टैलेंट फाइट सीजन 2 के के फिनाले में और दूसरी मिस्टर एंड मिस इंडियाज बेस्ट सुपर मॉडल के टीवी राउंड में अपनी जगह बनाई है। इन दोनों की शूटिंग 4 जून को होगी। इसके बाद टीवी पर इनका प्रसारण किया जाएगा।
25
परिजन बताते हैं कि इंडिया टैलेंट फाइट के लिए श्रीजना का सिलेक्शन 11 हजार लोगों में से हुआ था। जिसने शो के जज को भी प्रभावित कर दिया था।
35
बता दें कि श्रीजना राजस्थान के बीकानेर जिले की रहने वाली है। बचपन से ही इसे चाहे कल्चरल प्रोग्राम हो या अन्य कोई प्रोग्राम उस में पार्टिसिपेट करने के लिए कहना नहीं पड़ता था।
45
श्रीजना खुद ही हर कार्यक्रम में शामिल होती। वही सोशल मीडिया पर भी इस लड़की के हजारों फॉलोअर है। कोई इसे सादगी की मूरत कहता है तो कोई छोटा पैकेट बड़ा धमाका।
55
अब बेटी के एक साथ दो दो सीरियल में जाने के बाद परिजनों में अच्छा खासा माहौल है। जिनका कहना है कि बड़ी स्क्रीन पर बेटी दिखे इसके लिए एक सामूहिक आयोजन करेंगे। जिसमें एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी और फिर परिवार और अन्य सभी दोस्त एक साथ मिलकर उनकी बेटी को परफॉर्म करते हुए देखेंगे।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।