
जयपुर. राजस्थान में इस बार भाजपा से नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद चर्चे उनकी सादगी के सबसे ज्यादा हो रहे हैं। इनका परिवार और भजनलाल खुद जवाहर नगर इलाके में एक रेजीडेंसी में बने हुए हैं। लेकिन अब भजनलाल शर्मा को अपना यह फ्लैट छोड़ना होगा। सुरक्षा कारणों के चलते अब उन्हें खुद के निजी आवास से सहकार मार्ग पर बने सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। इस गेस्ट हाउस में वह तब तक रहेंगे जब तक कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास नहीं मिल जाता है।
वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत को छोड़ना होगा घर
आपको बता दे कि इस समय मौजूदा मुख्यमंत्री के आवास में अशोक गहलोत और उनके परिवार रह रहा है जबकि मुख्यमंत्री आवास में वसुंधरा राजे। लेकिन अब वसुंधरा राजे को अपना बंगला छोड़ना होगा। वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी अपना आवास छोड़ना पड़ेगा।
विधायकों के लिए नए फ्लैट बनाए गए
हालांकि इस बार राजस्थान में विधायकों के लिए नए फ्लैट बनाए गए हैं। जो पूरी तरीके से सभी सुविधाओं से युक्त हैं। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उनमें विधायकों को शिफ्ट कब किया जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य मंत्री सिविल लाइंस में बने सरकारी आवास में ही रहेंगे।
50 से 60 कार्मिक मुख्यमंत्री आवास पर
आपको बता दे की मुख्यमंत्री बनने के बाद नेता के परिवार के सदस्यों और नेता को खुद को भी सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। ऐसे में दर्जनों पुलिसकर्मी और इसके अलावा काम करने वाले करीब 50 से 60 कार्मिक मुख्यमंत्री आवास पर ही रहते हैं। ऐसे में भजनलाल के फ्लैट पर यह तमाम व्यवस्थाएं हो पाना संभव नहीं था। जिसके चलते उनके आवास बदल गया है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।