अजब-गजब मामला: सांप को फायर करने आया था युवक, लेकिन हाथ में फट गई बंदूक, उल्टे उसे ही लगी गोली

Published : Sep 05, 2023, 06:07 PM ISTUpdated : Sep 05, 2023, 06:10 PM IST
Strange case from Bundi Rajasthan

सार

राजस्थान के बूंदी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले अपने घर में घुसे कोबरा सांप को मारने के लिए गोली मारी। लेकिन हुआ यूं कि युवक के हाथ में बंदूक फट गई और उसे उल्टे गोली लग गई।

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। सांप को मारने के लिए गोली चलाने वाले व्यक्ति को खुद ही बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस देसी बंदूक से वह सांप को निशाना बना रहा था, फायर होती ही वह बंदूक उसके हाथ में फट गए। उसे खुद को ही गोली लगी और उधर धमाके की आवाज सुनकर सांप भाग गया। अब परिवार वाले सांप को तलाश रहे हैं और परिवार के कुछ सदस्यों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बच्ची आंगन में खेल रही थी...पास में था ब्लैक कोबरा

दरअसल बूंदी जिले के भोजासर गांव का यह पूरा मामला हैं। गांव में रहने वाले लटूर प्रसाद मीणा के साथ यह घटना हुई। लटूर अपने घर में काम कर रहा था। अचानक बाहर खेल रहे बच्चे तेजी से चीखने लगे। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पाया काले रंग का कोबरा सांप वहां घुम रहा है। उसे भगवाना चाहा तो वह आंगन से होता हुआ बरामदे तक आ पहुंचा और घर की ओर जाने लगा।

सांप पर किया फायर...लेकिन युवक को उल्टे लगी गोली

घर के अंदर की ओर काला नाग जाते देख घर वाले और ज्यादा घबरा गए। महिलाएं चीखने लगी। आनन फानन में लटूर प्रसाद घर में रखी पुरानी दुनाली बंदूक उठा लाया। उसने उसमें कारतूस डाला और सांप की ओर फायर कर दिया। लेकिन जैसे ही फायर किए वैसे ही दुनाली की नाली फट गई और लटूर खुद ही गंभीर घायल हो गया। आंगन में खून ही खून फैल गया। उधर सांप घर के अंदर घुस गया और उधर लटूर प्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में हुआ चमत्कार: डेढ़ साल की बच्ची छत से सड़क पर गिरी, एक खरोच तक नहीं आई

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची