कौन है 6 साल का यह बच्चा, जिसने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड...बड़े-बड़े करते सलाम

Published : Nov 26, 2024, 04:58 PM IST
success story

सार

कोटा के 6 साल के प्रत्यक्ष ने दुनिया के सबसे छोटे योग गुरु का खिताब जीत लिया है। तीन साल की उम्र से योगाभ्यास करने वाले प्रत्यक्ष ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

जयपुर. 6 साल की उम्र बहुत कम होती है, जिसमें बच्चों को ठीक से किसी भी चीज का ज्ञान नहीं होता, लेकिन इसी उम्र में कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना ले, ऐसा सोचना भी असंभव सा है। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है राजस्थान के कोटा के रहने वाले प्रत्यक्ष ने। जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

प्रत्यक्ष दुनिया के सबसे छोटे योग गुरु

प्रत्यक्ष दुनिया के सबसे छोटे योग गुरु बन गया है। तीन साल की उम्र में इसने योग करना शुरू कर दिया था। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों क्लास लेते थे। आज बड़े-बड़े योगाचार्य इस बच्चे के फैन हैं। जो उसे अपने कार्यक्रम में बुलाते हैं।

प्रत्यक्ष अपनी मां को देखकर सीखा है योग

बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन की एक 7 साल की लड़की के नाम था। प्रत्यक्ष जब छोटा था तो वह मोबाइल पर कभी गेम भी नहीं खेला। प्रत्यक्ष अपनी मां को देखकर धीरे-धीरे बच्चों की तरह योग करता और आज वह इतना ज्यादा काबिल हो चुका है कि वह दूसरों को भी योग सीखाता है।

2 मिनट में 27 तरह से योग करता है प्रत्यक्ष

प्रत्यक्ष मार्च 2023 में 2 मिनट में 27 तरह से योग करके नेशनल अवार्ड हासिल कर चुका है। 2024 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन किया और देश का सबसे छोटा योग प्रशिक्षक बनने की उपाधि हासिल की।

 

यह भी पढ़ें-60 हजार करोड़ के मालिक हैं महाराणा प्रताप के वंशज, कभी खाते थे घास की रोटी

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश