कभी मजदूरी करती थी गीता, 3 हजार Rs. के स्टार्टअप में बना दी कइयों की जिंदगी

Published : Jan 06, 2025, 02:12 PM ISTUpdated : Jan 06, 2025, 05:42 PM IST
jaipur news

सार

राजस्थान की गीता देवी ने मजदूरी से बिस्किट स्टार्टअप तक का सफ़र तय किया। आज उनके साथ 25 महिलाएं काम कर रही हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भी उनके बिस्किट के मुरीद हैं।

जयपुर. कहते हैं कि महिलाएं चाहे तो क्या नहीं कर सकती। कुछ ऐसी ही कहानी है राजस्थान के जोधपुर के केरू गांव की रहने वाली गीता देवी की। जिन्होंने खुद का बिस्किट स्टार्टअप शुरू किया। वर्तमान में उनके साथ अन्य 25 महिलाएं भी काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनके बने प्रोडक्ट के मुरीद हैं।

एकदम फिल्मी है इनकी काहनी…

गीता देवी का संघर्ष भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इनके पति तुलसीराम के बीमार रहने के चलते गीता देवी को रोजाना नरेगा में मजदूरी के लिए जाना पड़ता था। वहां गीता देवी को प्रतिदिन 250 रुपए मजदूरी के मिलते थे। इसके बाद खेत पर जाकर भी गीता देवी काम करती। लेकिन दोनों काम करने के बावजूद भी इनका घर चलना मुश्किल था।

3 हजार रुपए से शुरू किया बिजनेस

इसलिए गीता देवी ने राजीविका मिशन में बाजरी के लड्डू और बिस्कुट बनाने की ट्रेनिंग ली। इसके बाद 2022 में खुद का स्टार्टअप शुरू किया। धीरे-धीरे इनकी इनकम इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि घर का खर्च निकालने के बावजूद यह महीने के हजारों रुपए कमा लेती है। शुरू में इन्होंने केवल 3 हजार रुपए की बाजरी खरीदकर बिस्किट बनाए लेकिन अब इनके पास बिस्किट और लड्डू के बड़े-बड़े ऑर्डर भी आने लगे हैं।

खुद के प्रोडक्ट बनाकर कर रहीं अच्छी कमाई 

यह जगह-जगह आयोजित होने वाले मेले में अपने स्टॉल्स भी लगाती है। मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने खुद उनके बने प्रोडक्ट खरीदे थे। गीता देवी बताती है कि वर्तमान में उनके साथ 25 अन्य महिलाएं भी जुड़ी हुई है। वह भी प्रोडक्ट बनाकर अच्छी कमाई कर रही है।

अब लाखों के मिलते हैं आर्डर

गीता देवी बताती है कि एक बार उन्होंने जयपुर में अपनी स्टॉल लगाई थी। यहां उन्हें एक लाख रुपए का भी आर्डर मिला था। हालांकि ऐसे ऑर्डर अब उन्हें मिलते रहते हैं। वर्तमान में गीतादेवी चॉकलेट बिस्किट,ड्राई फ्रूट बिस्किट सहित कई प्रोडक्ट तैयार कर रही है।

यह भी पढ़ें-Youtuber और रील वालों के लिए खुशखबरी: अब सरकार देगी लाखों रूपए, जानिए प्लान

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 28 घायल