ट्रक के डीजल टैंक में घुसी बाइक, तेज धमाके के बाद जिंदा जल गए दो सगे भाई

Published : Sep 30, 2023, 01:33 PM IST
death

सार

धौलपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक से टक्कर के बाद दो सगे भाइयों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले से बुरी खबर सामने आ रही है। बेटे के सरकारी टीचर बनने पर परिवार में खुशी का माहौल था। युवक शिक्षक पद की ज्वाइनिंग के लिए अपने भाई के साथ जा रहा था कि उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीजल टैंक से जा भिड़ी। तेज धमाका हुआ और दोनों भाई देखते ही देखते जिंदा जल गए। घटना की खबर घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। 

डीजल टैंक में घुसी बाइक
मामला बाड़ी सदर थाना पुलिस का है। पुलिस ने बताया कि बाड़ी सदर इलाके में बिजौली गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अंधे मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक तेजी से चला आ रहा था। इसी दौरान सामने दोनों युवक बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। दूसरी ओर बाइक पर सवार दोनों भाई ट्रक के डीजल टैंक में जा घुसे। उसके बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई जिससे ट्रक में आग लग गई। 

दोनों भाई की जलकर मौत
हादसे में धौलपुर के सुदरपुरा इलाके में रहने वाले आकाश सिंह और उसके बडेे भाई विजय सिंह की मौत हो गई। परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि विजय सिंह को आज गंगापुर सिटी जिले में ज्वाइन करना था। वह थर्ड ग्रेड शिक्षक बना था और परिवार में खुशी का माहौल था। धौलपुर जिले के नजदीक ही स्थित गंगापुर सिटी जिले में आज दस बजे तक ज्वाइन किया जाना था। लेकिन आज तड़के पांच बजे दोनो भाइयों को काल निगल गया। दोनों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल