पॉलिसी की रकम के लिए चाचा का मर्डर, लाश हाईवे पर फेंका लेकिन एक्जपोज हो गया भतीजा

Published : Aug 19, 2023, 05:04 PM ISTUpdated : Aug 19, 2023, 07:23 PM IST
uncle murder

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भतीजों ने पॉलिसी की राशि के लिए अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। भतीजों ने लाश के पैर कुचलकर उसे हाईवे पर फेंक दिया ताकि घटना हादसा लगे। पुलिस केस का खुलासा कर आरोपी दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया। 

चित्तौड़गढ़। जिस चाचा की गोद में खेल कर बड़े हुए उसे भतीजों ने ऐसी मौत दी की सुनकर रुह कांप जाए। 7 जुलाई को बेगूं थाने क्षेत्र में कोटा नेशनल हाईवे पर मिली ठुकराई के देवीलाल धाकड़ की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों के लालच में भतीजों ने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया था और बाद में उसे सड़क हादसा बनाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने मृतक के आरोपी दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

10 लाख के लालच में कर दी थी चाचा की हत्या
7 जुलाई को बेगूं थाने क्षेत्र में कोटा नेशनल हाईवे पर मिली ठुकराई के देवीलाल धाकड़ की लाश के मामले का खुलासा करते हुए बेगूं थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक के भतीजे हैं, जिन्होंने बीमा पॉलिसी के 10 लाख रुपयों के लालच में अपने चाचा की हत्या कर उसे एक्सीडेंट दिखाने का प्रयास किया था। आरोपी भतीजा ही काका की बीमा पॉलिसी करा कर खुद किश्तें भरता था।

पढ़ें नागौर में मंदिर के महंत की निर्मम हत्या, मुंह पर कपड़ा, हाथ-पैर भी थे बंधे

7 जुलाई को मिली थी लाश
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि बेगूं थाना क्षेत्र के कोटा नेशनल हाईवे स्थित भंवरिया खुर्द पर रोड पर 07 जुलाई रात्रि को एक्सीडेंट से मृत पड़े एक व्यक्ति की लाश की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो देखा लाश रोड पर पड़ी और सिर मे गहरी चोट लगी थी। दोनो पांव कई वाहनों के निकलने से कुचले हुए थे। व्यक्ति की पहचान देवीलाल के रूप में हुई। पुलिस को संदेह होने पर जांच शुरू की।

पढ़ें  अररिया जर्नलिस्ट मर्डर: ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद 4 अपराधी अरेस्ट, पुलिस करेगी खुलासा, क्यों मारी गोली?

मृतक देवी लाल के भतीजे बनवारी ने अपने काका की मृत्यू अज्ञात वाहन की टक्कर से होने के संबंध मे रिपोर्ट पेश की। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच में पता चला कि मृतक के एक भतीजे बनवारी लाल उर्फ जमुना लाल ने अपने काका के नाम पर ट्रेक्टर लिया था। 

जांच में हुआ हत्या का खुलासा
मामले में जांच की गई तो पता चला कि करीब दो माह पूर्व अनिल धाकड़ ने अपने काका देवी लाल की 10 लाख की बीमा पॉलीसी कराई थी और किस्त भी खुद ही भरी थी। इस पर दोनों भाइयों अनिल धाकड़ औऱ बनवारी उर्फ जमनालाल को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पॉलिसी के पैसों के लिए उन्होंने पहले चाचा को शराब पिलाई फिर हत्या कर पैरों को कुचल दिया और हाईवे पर फेंक दिया ताकि एक्सीडेंट लगे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल