गाय को बचाने में बचपन के 2 दोस्तों की मौत, रुला देगी उदयपुर की यह यारी

Published : Jul 15, 2024, 08:09 PM ISTUpdated : Jul 16, 2024, 02:48 PM IST
udaipur  news

सार

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना इलाके में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार तालाब में गिर गई। गाय को बचाने के प्रयास में हुए इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीन बच गए।

उदयपुर. मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे दोस्तों की कार तालाब में गिर गई। अचानक सामने आई गाय को बचाने के कारण कार जिस पुलिया से गिरी उस पुलिया पर सुरक्षा दीवार नहीं बनी हुई थी । कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन दो की तड़प कर मौत हो गई । दोनों दोस्तों की उम्र 25 साल थी और वे कई सालों से दोस्त थे।‌ मामला उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना इलाके का है ।

उदयपुर के बालाजी मंदिर में पूजा करने गए थे दोनों

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि उदयपुर से कुछ दूरी पर ऋषभदेव क्षेत्र में स्थित बालाजी के एक मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद रविवार रात 7 दोस्त दो गाड़ियों में आ रहे थे । उनमें पांच एक कार में सवार थे, जबकि दो पीछे चल रही जीप में बैठे थे। पीछे बैठे दोस्तों में से एक ने ही आज पुलिस थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करवाया है।‌

खुद तो मर गए...लेकिन गाय को बचा गए

पुलिस ने बताया आगे चल रही कार में चिराग, तिलकेश, तरुण , दिनेश और अनिल सवार थे । कार रात करीब 9:30 बजे खेरवाड़ा इलाके में स्थित एक पुलिया से गुजर रही थी , तभी अचानक एक गाय सामने आ गई । गाय को बचाने के लिए कार चला रहे चिराग ने कार को साइड में काटा, लेकिन वहां सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण कार सड़क से नीचे गिर गई । तीन दोस्तों को जैसे तैसे बाहर निकाला गया लेकिन जब तब तक दो की जान जा चुकी थी ।

दोनों के पिता कुछ दिन पहले ही हुए हैं रिटायर

पुलिस ने बताया आज दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया है। तिलकेश के पिता रिटायर्ड बीडियो है , जबकि चिराग के पिता प्रथम श्रेणी शिक्षक पद से रिटायर हुए हैं। दोनों कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं । जबकि दोनों के बेटे करीब 25 साल की उम्र के थे और उनकी शादी की तैयारी चल रही थी। 

यह भी पढ़ें-सीकर में कलंकित हो गया पवित्र रिश्ता, देवर ने बनाया भाभी का बाथरूम वाला वीडियो

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल