सीकर में कलंकित हो गया पवित्र रिश्ता, देवर ने बनाया भाभी का बाथरूम वाला वीडियो

Published : Jul 15, 2024, 05:53 PM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 07:29 PM IST
rajasthan

सार

राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला ने देवर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पति के विदेश में होने पर देवर ने नहाते वक्त वीडियो बनाई और ब्लैकमेल किया। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित नेछवा थाना क्षेत्र का बड़ा मामला सामने आया है। 32 साल की एक महिला एसपी भुवन भूषण यादव तक पहुंची है और अपनी पीड़ा बताई है। एसपी ने लोकल पुलिस को जांच पड़ताल के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है।‌ वह साल में एक या दो बार ही गांव आता है । वह अपने ससुर, जेठ , जेठानी , देवर और परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव में ही ससुराल में रहती है।‌ कुछ दिन पहले से परिवार के लोग उसे जमीन के झगड़े के कारण परेशान कर रहे हैं ।

देवर ने बनाया भाभी का बाथरूम वाला वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले जब वह नहा रही थी उस समय घर में कोई नहीं था । अचानक देवर अपने काम से लौट आया और उसे पता लग गया की भाभी नहा रही है । उसने चुपके से वीडियो बनाई और इन वीडियो को पीड़िता को ही भेज दिए, फिर संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को कहा कि देवर यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे‌ रहा है ।

ससुरालवालों ने पीट-पीटकर कर दिया अधमरा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुर रतनाराम , जेठानी मंजू देवी और परिवार के अन्य लोगों ने कुछ दिन पहले इतना पीटा की चलने फिरने में भी समस्या होने लगी । उसके पास कुछ रुपए रखे थे जो पति ने भेजे थे यह ₹12000 भी ससुर ने छीन लिए और घर से निकाल दिया। बड़ी मुश्किल से वह ससुराल में रह रही है । उसने नेछवा पुलिस पर आरोप लगाए की पुलिस ने ससुराल वालों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन वापस छोड़ दिया । अब देवर लगातार परेशान कर रहा है।

यह भी पढ़ें-इश्कबाज बीवी: शादी के 12 साल तक दिल में छिपा रखा था राज, अब हटाया पर्दा

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल