राजस्थान की इशकबाज महिला की कहानी सामने आई है। जो शादी के 12 साल बाद अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। हैरानी बात यह है कि वह इससे पहले भी भाग चुकी है, वापस लौटने के बाद पति परिवार से माफी भी मांगी थी, लेकिन अब फिर कांड कर गई।

जयपुर. शादी के 12 साल बाद जयपुर में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ के भाग गई। बिना बताए घर से निकली विवाहिता अलमारी में रखे गहने, कैश भी साथ ले गई। हरमाड़ा थाने में पत्नी के गहने लेकर प्रेमी के साथ भागने का मामला दर्ज करवाया गया है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि हरमाड़ा निवासी 35 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो बच्चों को बोल गई-काम से जाकर आ रही हूं, आती हूं...

साल 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। 5 जून को जॉब पर गया था। दोपहर करीब 12 बजे बेटे ने पिता को कॉल कर मम्मी के ऑटो रिक्शा में बैठकर जाने की जानकारी दी। बिना बताए पत्नी के जाने का पता चलने पर पति घर पहुंचा। घर में रखी अलमारी को संभालने पर लॉकर में रखे सोने, चांदी के गहने और रुपए गायब मिले। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां ढूंढने पर भी पत्नी का पता नहीं चल सका। तो इस मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब एक महीने से लगातार पत्नी की तलाश करने के बाद अब पति ने पुलिस की शरण ली है। पति ने पुलिस को बताया कि ​​​​​​​4 अप्रैल को भी बिना बताए पत्नी घर छोड़कर भाग गई थी।

पहले भी भागी थी, वापस लौटी माफी मांगी और अब फिर फुर्र

हरमाड़ा थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस टीम लापता पत्नी और उसके प्रेमी को सूरत गुजरात से पकड़कर लाई थी। जयपुर वापस लाने पर पत्नी ने मांफी मांगकर दोबारा गलती नहीं करने की कहा था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार भी प्रेमी के साथ ही पत्नी घर छोड़कर गहने , कैश चोरी कर भागी है। पुलिस ने कहा कि परिवार ने जो भी सबूत दिए हैं , उन सबूत के आधार पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पहले जिस लड़के के साथ महिला भागी थी , उसकी भी तलाश कर रहे हैं। मां के इस तरह से जाने के बाद दोनों बच्चे परेशान हैं।

यह भी पढ़ें-बॉयफ्रेंड के पास नहीं था पैसा, गर्लफ्रेंड के एक Idea से वो 5 दिन में बना लखपति लेकिन ट्विस्ट आगे था