उदयपुर. इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा के साथ शहर के लेमन ट्री में वेलेंटाइन डे के दिन ईसाई रीति रिवाज के बाद 15 फरवरी को हिंदु रीति रिवाज से शादी की। कड़ी सुरक्षा की हुई वेडिंग की फोटो अब सामने आई। देखिए वेडिंग की झलकियां।
हाल ही में 14 और 15 फरवरी को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा ने उदयपुर के होटल लेमन ट्री और रैफल्स में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। वैलेंटाइन डे के दिन इस कपल ने बड़े ही खुशनुमा अंदाज में ईसाई रीति रिवाज से शादी की।
211
जिसमें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कोट पेंट और उनकी पत्नी नताशा अपने 2 साल के बेटे के साथ वाइट गाउन में नजर आई। गाउन भी इतना ज्यादा बढ़ा की पूरी की पूरी सीढ़ियां ही कवर हो जाए।
311
नताशा का यह गाउन इतना ज्यादा बढ़ा था कि 2 लोगों को तो इसे उठाकर चलना पड़ा। 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन ईसाई रीति रिवाज से शादी होने के बाद 15 तारीख को बारी आई हिंदू रीति रिवाजों से शादी की।
411
सबसे पहले सुबह हल्दी का प्रोग्राम हुआ। इसमें मेहमानों ने गुलाल की होली भी खेली। इसके बाद रात को हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा ने दूसरी शादी की।
511
हिंदू रीति-रिवाजों से होने वाली इस शादी में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शेरवानी पहने हुए तो उनकी पत्नी नताशा रेड और गोल्डन कलर के लहंगे - चुन्नी में आई।
611
जैसे ही नताशा ट्रेडिशनल वेडिंग गाउन पहुंच कर स्टेज पर पहुंची तो हार्दिक पांड्या उसे देख नाचने लगे।
711
और जब नताशा ने अपना घूंघट हटाया तो सभी जोर-जोर से हूटिंग करने लगे। इसके बाद बारी आई डांस की। पहले तो दोनों पति-पत्नी ने स्टेज पर डांस किया।
811
इसके बाद गुलाब के फूलों की बरसात के बीच दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर बारी आई फेरों की। और फिर करीब ढाई घंटे तक फेरे चलने के बाद दोनों ने जमकर डांस भी किया।
जश्न भरी रात में शादी के सभी कार्यक्रम अटेंड करने के बाद वेडिंग में आए मेहमानों ने रात करीब 11 बजे बाद एक साथ बैठकर डिनर इंजॉय किया। आपको बता दें कि करीब ढाई साल पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनोविक ने सगाई होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों के बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ।
1011
उदयपुर में हुए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी में अपने माता-पिता के साथ 2 साल का बेटा भी मौजूद रहा। इस शाही शादी में कई क्रिकेटर के साथ कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। शादी में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस जय भानुशाली सहित कई वीआईपी हस्तियां शामिल रही।
1111
शादी के कार्यक्रम होने के बाद अब लगभग सभी मेहमान वापस लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या अपने सिटी में भी एक डिनर का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।