लड़की के साथ नेता जी का बेडरूम में रोमांस, Video शेयर कर कहा-ये मेरी चौथी बीवी

Published : Sep 11, 2024, 11:15 AM IST
udaipur news

सार

उदयपुर में भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खां पठान को एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उनके पद से हटा दिया गया है। वीडियो में पठान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। 

उदयपुर. भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खां पठान को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद पद से हटा दिया गया है। यह वीडियो पठान के मोबाइल से एक ग्रुप में वायरल हुआ और यह तेजी से अन्य प्लेटफार्मों पर फैल गया। नेता उदयपुर जिले से आते हैं।

नेता जी ने शेयर कर दिया अपना ही रोमांस वाला वीडियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है जब नत्थे खां पठान ने गलती से एक आपत्तिजनक वीडियो हलचल कुराबड़ बंबोरा ग्रुप में डाल दिया। वीडियो डालने के बाद जैसे ही पठान को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत छह वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए। हालांकि, तब तक वीडियो को डाउनलोड किया जा चुका था और यह विभिन्न ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर फैल चुका था।

57 सेकंड का महिला के साथ का वो आपत्तिजनक वीडियो

वीडियो में पठान को एक महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसमें दिख रहा है कि पठान पेय पदार्थ पी रहे हैं और महिला के साथ अश्लीलता कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर नत्थे खां ने बाद में एक 57 सेकंड का वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला उनकी चौथी पत्नी है और यह उनका व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिकूलता के कारण उनकी छवि को धूमिल करने के लिए वीडियो को जानबूझकर वायरल किया गया है।

गंदा वीडियो आते ही नेता जो को तुरंत पार्टी ने किया बर्खास्त

उल्लेखनीय है कि नत्थे खां के परिवार का भी राजनीति में दबदबा रहा है। उनकी बहू और पत्नी ने भी विभिन्न राजनीतिक पदों पर काम किया है। बावजूद इसके पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया और प्रदेश स्तरीय नेताओं को सूचित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्तसिंह चौहान ने कहा कि ऐसे गतिविधियाँ सामाजिक दृष्टि से नकारात्मक हैं और पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान का अय्याश डॉक्टर, 'बीवी पहुंची तो महिला का बेड पर गंदा इलाज करता मिला'

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 28 घायल