
उदयपुर. राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर जहां पर्यटन के मामले में प्रदेश में सुर्खियों में रहता है। वहीं अब यहां होटलों में अवैध काम भी हो रहे हैं। उदयपुर में सवीना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टीम ने यहां एक होटल में दबिश देते हुए अवैध देह व्यापार करने के मामले में 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार की गई लड़कियां नेपाल, झारखंड की रहने वाली है।
थानाधिकारी अजय सिंह के अनुसार सेक्टर 13 स्थित होटल ऑक्सो इन में पुलिस को लंबे समय से अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। टीम के द्वारा इसकी पुष्टि करवाई गई। जहां ऐसा हकीकत में होना पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार लड़कियां नेपाल,दिल्ली, रायपुर और झारखंड की रहने वाली है।
इसके अलावा पुलिस ने मामले में मुकेश मीणा, भावेश जोशी, राजेश कुमार, नाथूराम पटेल, यशपाल वैष्णव, बापूलाल पटेल,जयेश भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में गिरफ्तार लड़कियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर कितने लंबे समय से यहां अवैध देह व्यापार किया जा रहा था।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।