स्मृति ईरानी की बेटी की शादी: अर्जुन ने रोमांटिक अंदाज में किया था शनेल को प्रपोज, जानिए लव स्टोरी

राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर फोर्ट दुल्हन की तरह सज गया है। क्योंकि मोदी सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी शादी के बंधन में 9 फरवरी को बंधने जा रही हैं। इस शादी में कई सेलिब्रिटीज और बड़े नेता भी शामिल होंगे

Arvind Raghuwanshi | Published : Feb 8, 2023 7:00 AM IST / Updated: Feb 08 2023, 05:11 PM IST

नागौर (राजस्थान). भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी सीरियल की स्टार स्मृति ईरानी अब रियल लाइफ में सास बनने जा रही हैं। यानि उनकी बेटी शनेल ईरानी 9 फरवरी को राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रॉयल वेडिंग का यह मैरिज फंक्शन तीन दिनों तक चलने वाला है। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने परिवार और खास रिश्तेदारों के साथ राजस्थान पहुंच चुकी हैं। आइए जानते हैं दूल्हा-दुल्हन बनने जा रहे इस खूबसूरत कपल के बारे में...

कौन हैं स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद

स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल के होने वाले दूल्हे राजा अर्जुन भल्ला एक एनआरआई हैं जो कि कनाडा के रहने वाले हैं। उनका जन्म भी कनाडा में ही हुआ है। वहीं से उन्होंने स्थानीय यूनिवर्सिटी से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। फिलहाल अर्जुन कनाडा में कई कंपनियों में लीगल एडवाइजर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा लंदन की एक यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की कर रहे हैं पढ़ाई।

पेशे से वकील हैं स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल

बता दें कि स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी पेशे से वकील हैं। शनेल स्मृति के पति जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना की बेटी हैं। अब दोनों अपनी जिंदगी के नए पढ़ाव में जाने के लिए तैयार हैं। 9 फरवरी को सात वचन और सात फेरे लेने के बाद पति-पत्नी बन जाएंगे। दोनों की शादी का जश्न तीन दिनों तक चलने वाला है।

4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं शैनेल और अर्जन

शैनल और अर्जुन 9 फरवरी को पति-पत्नी बन जाएंगे। लेकिन अभी तक सामने नहीं आ पाया है कि यह रिश्ता आखिरकार हुआ। दोनों कब और कैसे एक-दूसरे के करीब आए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्मृति ईरानी की बेटी और अर्जुन एक दूसरे को पिछले करीब 3 से 4 साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट किए हुए हैं। ऐसे में उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा किसी को जानकारी भी नहीं है।

दो साल पहले हुई थी सगाई, अर्जुन ने यूं किया था शैनेल को प्रपोज

शनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला संग 2021 में सगाई की थी। खास बात यह है कि सगाई की रस्म भी दो साल पहले दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों के परिवार ने नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में शादी करने का फैसला किया था। जिस किले से अब शादी होने जा रही है, वहीं पर अर्जुन ने शैनेल को शादी के लिए बॉलीवुड स्टाइाइल में प्रपोज किया था। इस मौके पर सिर्फ दोनों के परिवार और बहुत ही करीबी सदस्य मौजूद।

यह भी पढ़ें-दुल्हन बनने जा रहीं स्मृति ईरानी की बेटी, कौन हैं कैबिनेट मंत्री का NRI दामाद...जानिए पूरी प्रोफाइल

Share this article
click me!