एक के साथ दो लड़कियों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-तीनों साथ जिएंगे और मरेंगे...

Published : Dec 02, 2023, 11:55 AM IST
Banswara o News

सार

राजस्थान के लव-अफेयर का अलग ही मामला सामने आया है। जहां बांसवाड़ा जिले में एक युवक ने एक साथ दो लड़कियों से शादी की है। हैरानी की बात यह है कि दोनों दुल्हन को इस शादी और पति से कोई नाराजगी नहीं है।

बांसवाड़ा (राजस्थान). इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हम अरमान मलिक की वीडियो तो देखते ही हैं। जो अपने घर में अपनी दो बीवियों के साथ रहता है लेकिन राजस्थान के एक लड़के की स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है जो दो दुल्हन के साथ रह रहा है। यह लड़का बांसवाड़ा का रहने वाला नरेश पारगी है,जिसकी शादी 2 दिन पहले ही हुई है। नरेश ने रेखा और अनीता नाम की दो लड़कियों के साथ शादी की है और अब दोनों के साथ घर पर रह रहा है।

बड़ी अजब-गबज है इनकी लव स्टोरी

नरेश मूल रूप से बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके के आमलिया गांव का रहने वाला है। जिसकी शादी खंडोरा की रेखा और अनीता से हुई है। नरेश बताते हैं कि साल 2013 में उसे रेखा से प्यार हुआ। ऐसे में वह रेखा को बिना शादी किए ही अपनी घर लेकर आ गया। 5 साल बाद 2018 में उसे एक दूसरी युवती अनीता से भी प्यार हो गया और उसे भी अपने घर लेकर आ गया। इसके बाद अब उसने शादी की है।

यहां दो बीवियों के साथ रखने है रिवाज

नरेश बताते हैं कि वह आदिवासी समाज का है। हालांकि दुख उसे इस बात का है कि दो बीवी होने के बावजूद भी वह अपनी शादी सामाजिक रीति रिवाज से नहीं कर सका क्योंकि उसकी आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में एक लड़के के दो पत्नी होना कोई बड़ी बात नहीं है। आदिवासी समाज में ऐसे कई उदाहरण है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश