राजस्थान में ससुर ने बहू को गिफ्ट की लग्जरी कार, सवा रुपए में कर ली पूरी शादी...

Published : Feb 19, 2024, 10:46 AM IST
unique wedding in rajasthan

सार

अक्सर सुनते हैं कि शादियों में दूल्हे का पिता लाखों रुपए का दहेज लेता है। लेकिन राजस्थान के झुंझुनू में हुई एक शादी चर्चा में है। जहां एक ससुर ने अपनी बहू को गिफ्ट में 16 लाख की कार गिफ्ट की है। साथ ही दहेज में सिर्फ सवा रुपए शगुन लिया।

झुंझुनू. राजस्थान में चाहे कोई सरकारी नौकरी का रिजल्ट आने की बात हो या फिर शादियों का सीजन हो। हमेशा राजस्थान चर्चा में ही रहता है। कभी शाही शादी तो कहीं सादगी भरी शादियों के लिए राजस्थान कई बार चर्चाओं में आ चुका है। कुछ ऐसा ही मामला अब राजस्थान के झुंझुनू जिले से सामने आया है।

दहेज में लिया सवा रुपए लेकर बहू को लाए घर

अक्सर शादियों में लड़की के पिता दूल्हे को गाड़ी गिफ्ट करते हैं। लेकिन झुंझुनू में शादी के बाद ससुर ने अपनी बहू को एक लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की है। यह नेक काम किया है असम प्रवासी और झुंझुनू के ही मूल निवासी रामस्वरूप ढाका ने। इतना ही नहीं उन्होंने दहेज की जगह केवल नेग के सवा रुपए लेकर अपने बेटे की शादी की।

पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी यह शादी

दरअसल उनके बेटे विकास की शादी कटराथल के रहने वाले सुभाष गढ़वाल की बेटी निकिता के साथ हुई। इन्होंने अपनी बहू को 16 लाख रुपए की लग्जरी किया गाड़ी गिफ्ट की है। जो अब पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बेटी और बहू घर की लक्ष्मी...

रामस्वरूप ढाका कहते हैं कि आमतौर पर माना जाता है कि बेटी और बहू घर की लक्ष्मी होती है। उनके आने से घर में सुख और समृद्धि आती है। तो फिर सभी को यह सोचना चाहिए कि देवी की तरह ही हमेशा सिर आंखों पर रखना चाहिए।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर
RBSE 12th Result Out : राजस्थान में छोरियों ने मारी बाजी, देखिए 12वीं बोर्ड के टॉप-5 स्टूडेंट लिस्ट