प्रपोज डे पर डरावनी लव स्टोरी: लड़की ने इंकार किया तो आशिक बन गया हैवान

Published : Feb 08, 2024, 07:02 PM ISTUpdated : Feb 08, 2024, 07:03 PM IST
Valentine Day

सार

प्रेम और प्यार का प्रतीक वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है। जहां प्रेमी कपल एक-दूसरे को लिए प्रपोज कर रहे हैं। लेकिन राजस्थान से इस मौके पर शॉकिंग खबर आई है। जहां एक आशिक ने प्रपोज पर ना सुनते ही लड़की पर गर्म पानी फेंक दिया।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले से खबर है। अजमेर जिले की रामगंज थाना पुलिस करीब 25 साल के एक युवक को तलाश रही है। पुलिस उसका नाम नहीं जानती है, लेकिन पुलिस को फुटेज मिले हैं। इस आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

शॉकिंग क्राइम राजस्थान के रामगंज का

रामगंज थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की एक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उसके शरीर के कुछ अंग जल गए हैं । उसकी मां ने मुकदमा दर्ज कराया है कि आरोपी कई दिन से बेटी को परेशान कर रहा था। वह साथ चलने का दबाव बनाता था। कल 7 तारीख को भी उसने बेटी को जबरदस्ती खींचने की कोशिश की थी।

प्रोपज डे पर हैवान बन गया सिरफिरा आशिक

लड़की से पुलिस ने बयान लिए तो उसने कहा वह प्रपोज करना चाहता था और शादी करना चाहता था । उसे इनकार किया तो वह तिलमिला गया । उसने बदला लेने के लिए पहले ही धमका दिया था। लड़की ने पुलिस को कहा आज जब वह स्कूल की तरफ जा रही थी तो उस पर उबलता हुआ पानी फेंक कर वह फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । पोक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में यह केस दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल