राजस्थान में रिजल्ट से पहले वसुंधरा राजे का कर रहीं देव दर्शन, क्या मांग रहीं मन्नत...

Published : Nov 27, 2023, 05:46 PM IST
Vasundhara Raje

सार

25 नवंबर को राजस्थान में मतदान हो चुका है। अब मतगणना का इंतजार किया जा रहा है। तीन दिसंबर को पता लग जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है। इसी बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे देश दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रही हैं।

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान होने के बाद अब प्रत्याशी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ तो कोई कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर अपना वक्त बिता रहा है। इसी बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक बार फिर अपनी देव दर्शन यात्रा शुरू कर दी है।

राजे ने कहा-कोई अपनी मन्नत कभी किसी नहीं बताता है...

वसुंधरा राजे ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गौतमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे कामना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि भगवान से कोई कामना करता है तो वह दूसरों को थोड़ी ना बताता है।

खुद को सीएम पद का दावेदार मान रहीं वसुंधरा

अब इस बयान के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर वसुंधरा राजे खुद को सीएम पद का मजबूत दावेदार मान रही है। हालांकि अब 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा कि प्रदेश में सरकार किसकी बन पाती है।

दो राजकुमारी में से एक होगी मुख्यमंत्री?

वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पास सीएम फेस के लिए वसुंधरा राजे और दीया कुमारी महिला चेहरे के तौर पर मजबूत प्रत्याशी है। हालांकि अब देखना होगा कि पार्टी दोनों में से किस पर विश्वास जताती है। वही वसुंधरा गुट के करीब 20 से ज्यादा प्रत्याशी इस बार भाजपा की टिकट पर मैदान में है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल