फतेहपुर के विकास दुबे को 7 बार काट चुका है सांप, इस खौफ से बचने वो पहुंच गया मेहंदीपुर बालाजी

Published : Jul 15, 2024, 09:52 AM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 10:03 AM IST
vikas dubey up

सार

सांप के डर से फतेहपुर यूपी से विकास दुबे राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में आया है। उसने यहां इस समस्या से निजात दिलाने की अर्जी लगाई है। विकास को अब तक 7 बार सांप ने काटा ​है।

दौसा. हमेशा से हम तो यही सुनते आए हैं कि यदि सांप किसी को काट ले तो उसका जिंदा बच पाना नामुमकिन सा हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी लड़के को सांप 7 बार काट ले और फिर भी वह जिंदा बच जाए। ऐसा ही एक लड़का है जिसका नाम विकास दुबे है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है।

मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा विकास

विकास दुबे इन दिनों राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी में आया हुआ है। विकास बताता है कि मालवा थाना क्षेत्र के सोरा गांव में सांप ने उसे काटा। हालांकि अस्पताल में इलाज करवाने के बाद विकास ठीक तो हुआ लेकिन उसके सपने में वह सांप आने लगा। जिसने विकास को चेतावनी दी है कि उसे नौ बार डंसेगा।

भगवान से की प्रार्थना

विकास और उसके घरवालों ने इन सपनों से छुटकारा पाने के लिए कई तांत्रिकों के चक्कर लगाए। लेकिन जब कोई बात नहीं बैठी तो वह राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर पहुंचे हैं और वहां भगवान से प्रार्थना की है।

अब तक 7 बार सांप ने काटा

कई लोगों को विकास ने अपने शरीर पर सांप के काटने के निशान दिखाएं। उसके शरीर पर सांप के 7 बार काटने के निशान थे। विकास बताता है कि 2 जून की रात 8 बजे के करीब जब वह टॉयलेट करने के लिए जा रहा था तो पहली बार उसे सांप ने कांटा। उसके बाद पिछले करीब डेढ़ महीने में सांप ने उसे 7 बार डंसा। घटना के बाद अब विकास मंदिर पहुंचा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया।

यह भी पढ़ें : गाजियाबादः बलात्कार पी​ड़िता का स्कूल से काटा नाम, कहा- घर में बिठाओ, शादी कर दो

आंख से पता चल जाता कब काटेगा सांप

विकास ने बताया कि जब भी उसे सांप काटने वाला हो। उससे करीब तीन से चार घंटे पहले ही विकास की बाईं आंख फड़कने लगती है और शरीर में घबराहट शुरू हो जाती है। उसके बाद विकास बचाव भी खूब करता है। लेकिन फिर भी सांप उसे काटकर चला जाता है।

यह भी पढ़ें : 'हमें भी अपनी सेवा पानी का मौका दो, एक रात रूकने का क्या लोगी', जयपुर एयरपोर्ट की कहानी, क्रू मेंबर की जुबानी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी