राजस्थान का एक और पूर्व राज परिवार भाजपा के साथ, महाराणा प्रताप के इस वंशज ने थामा कमल

Published : Oct 17, 2023, 02:09 PM IST
vishwajeet singh mewar 1

सार

राजस्थान के एक और पूर्व राज परिवार ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। उदयपुर जिले के कुंभलगढ़ राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले विश्वजीत सिंह मेवाड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में उन्हें विधायक का टिकट मिलने की संभावनाओं पर भी चर्चा तेज हो गई है।  

जयपुर। पूर्व राजघराने के बाद अब एक और राज परिवार ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है।‌ अब महाराणा प्रताप के वंशज और वर्तमान में उदयपुर जिले के कुंभलगढ़ राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले विश्वजीत सिंह मेवाड़ ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 

सीपी जोशी और अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता
उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।‌ विधानसभा चुनाव से पहले विश्वजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर चर्चा है कि उन्हें अब उदयपुर में किसी सीट से विधायक का टिकट दिया जा सकता है। अक्सर मीडिया से दूर रहने वाले विश्वजीत सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के पोते हैं। 

राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं विश्वजीत सिंह  
विश्वजीत सिंह मेवाड़ राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इसी कारण वह जयपुर में पूर्व राज परिवार की सदस्य दिया कुमारी के भी करीबी है। बताया जा रहा है कि दिया कुमारी ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी में लेकर आई है और उन्हें उदयपुर से टिकट दिया जा सकता है। उदयपुर के कुंभलगढ़ में रहने वाले विश्वजीत सिंह होटल कारोबार और अन्य कारोबारों से जुड़े हुए बताए जाते हैं।

हाल ही में दीया कुमारी भी आई थीं कुंभलगढ़ 
कुछ दिन पहले जब सांसद दीया कुमारी कुंभलगढ़ गई थीं तो दोनों परिवारों के बीच में काफी समय बातचीत हुई थी। दीया कुमारी वर्तमान में राजस्थान के सवाई माधोपुर सीट से सांसद हैं और हाल ही में उन्हें जयपुर की विद्याधर नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विधायक का टिकट दिया है।

पढ़ें  सीएम गहलोत ने बताया कैसे होगा राजस्थान में टिकट का बंटवारा, यहां देखें

महाराणा प्रताप के एक और पोते शामिल हो सकते हैं भाजपा में
इस बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराणा प्रताप के एक और पोते यानी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ भी देखा गया था। इसके साथ ही पार्टी के कई बड़े नेताओं के वे संपर्क में भी रहे हैं। विश्वजीत से ज्यादा लक्ष्यराज सिंह की ही चर्चा पार्टी में शामिल होने की थी।

भवानी सिंह कालवी को भी ग्रहण कराई सदस्यता
विश्वजीत सिंह मेवाड़ के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने राजपूत समाज के बड़े नेता लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी को भी आज दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। उन्हें भी किसी राजपूत सीट से टिकट दिया जा सकता है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल