राजस्थान के इन 2 शहरों में गलती से ना जाएं घूमने, 10 जिलों का तापमान देखकर कहेंगे OMG

Published : Apr 07, 2025, 12:13 PM ISTUpdated : Apr 07, 2025, 12:15 PM IST
rajasthan weather forecast imd alert

सार

राजस्थान में अप्रैल में ही भीषण गर्मी! 26 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाड़मेर-जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री पार। हीटवेव का अलर्ट जारी, 10 अप्रैल तक राहत नहीं।

बाड़मेर. देशभर में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बात की जाए राजस्थान की तो यहां भी पिछले करीब एक सप्ताह से तेज गर्मी है। राजस्थान में दोपहर के समय मौसम साफ रहने के साथ ही धूप में तेजी रहती है। राजस्थान में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी का 26 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। यहां राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है।

26 साल का बाद तापमान 45 डिग्री पार

करीब 26 साल बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। राजस्थान के बाड़मेर में इससे पहले 3 अप्रैल को तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि अभी तीन से चार दिन प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में यहां तापमान तो ज्यादा रहेगा ही साथ ही गर्म हवाएं भी चलेगी।

राजस्थान मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल 10 अप्रैल तक प्रदेश में तेज गर्मी रहने वाली है। इसके बाद 11 अप्रैल को प्रदेश के मौसम में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। जिसके चलते एक बार मौसम में बदलाव आएगा। ऐसे में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश की गतिविधियां थमने के बाद मौसम ड्राई होगा तो दोबारा गर्मी बढ़ जाएगी। वहीं इस बार मौसम विशेषज्ञों के द्वारा संभावना जताई गई है कि लू पिछले सालों की तुलना में ज्यादा दिन चलेगी।

राजस्थान के इन जिलों में तापमान ने तोड़ा 

  • बाड़मेर                 45.6 डिग्री सेल्सियस (+6.8)
  • जैसलमेर               45.0 डिग्री सेल्सियस (+3.7)
  • बीकानेर                43.3 डिग्री सेल्सियस (+6.4)
  • चित्तौड़गढ़             43.2 डिग्री सेल्सियस (+6)
  • जोधपुर                  43.0 डिग्री सेल्सियस (+5.6)
  • चूरू                      42.4 डिग्री सेल्सियस (+3.9)
  • कोटा                     42.4 डिग्री सेल्सियस (+2.0)
  • जालौर                   42.0 डिग्री सेल्सियस (+3.9)
  • गंगानगर                41.7 डिग्री सेल्सियस (+2.5)
  • लूणकरणसर          41.6 डिग्री सेल्सियस (+4.4)
  • भीलवाड़ा               41.6 डिग्री सेल्सियस ( +5)

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची