घूंघट पर मत जाइए, 24 साल की इस युवती के कारनामे सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

Published : Sep 20, 2023, 04:12 PM IST
woman thief

सार

राजस्थान के पाली जिले में पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। 20 हजार की इनामी युवती पुलिस पर फायर कर साथियों संग फरार हो गई थी।

पाली। घूंघट में दिख रही 24 साल की यह युवती इतनी खतरनाक है कि पूरे राजस्थान की पुलिस इसे एक साल से तलाश रही थी। काफी प्रय़ास के बाद भी यह पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ रही थी। आखिरकार जिले की बाली पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। यूवती पर 20 हजार रुपए का इनाम था। अपराध इतना बड़ा था कि बड़े-बड़े गैगस्टर भी इसे करने से कतराते हैं।

साथियों संग नाकाबंदी तोड़कर भागी थी साथियों संग
दरअसल पाली जिले के देसूरी थाना पुलिस काफी दिनों से एक शातिर महिला तस्कर की तलाश कर रही थी। उसका नाम प्रियंका है और वह रोहट थाना इलाके की रहने वाली है। देसूरी पुलिस ने बताया कि पिछले साल मई महीने में थाना क्षेत्र में रात के समय नाकाबंदी चल रही थीं। इस दौरान प्रियंका और उसके तीन साथी कार से आ रहे थे। उनको कार रोकने के लिए कहा तो उन्होंने स्पीड बढ़ा दी और पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भाग निकले। 

पढ़ें Instant Karma : महिला का पर्स चुराकर भाग रहा था चोर लेकिन तुरंत हो गया हिसाब, फिर जान बचाकर भागा, देखें वीडियो

फिल्मी अंदाज में चलती कार से की फायरिंग
पुलिस ने अपनी जीप से कार का पीछा किया तो प्रियंका ने फिल्मी अंदाज में पुलिस टीम पर चलती कार से फायर कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कुछ महीने पहले तीनों आरोपियों को तो पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन प्रियंका गिरफ्त से बाहर थी। 

बाड़मेर में रिश्तेदार के यहां छिपी थी
पुलिस को जानकारी मिली कि प्रियंका काफी समय से बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाके स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर छुपी है। इस पुलिस ने दबिश देकर प्रियंका को अरेस्ट कर लिया गया। कुछ महीने पहले ही उस पर बीस हजार रुपए का इनाम रखा गया था और प्रदेश के सभी पुलिस थानों में उसके बारे में जानकारी भेज दी गई थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल