3 महीने की बेटी को छोड़कर जेल जाएगी यह थानेदार मां, ऐसा काम किया पूरा जिला धिक्कार रहा

Published : Mar 18, 2024, 06:37 PM IST
Rajasthan Sub Inspector recruitment exam

सार

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह चीटिंग करके थानेदार बनी थी, लेकिन अब सेल की हवा खानी पड़ेगी। महिला की तीन महीने की बच्ची मां के बगैर अकेली रहेगी।  

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से चंचल बिश्नोई नाम की सब इंस्पेक्टर को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी ने गिरफ्तार किया है। वह उन 14 थानेदारों में से एक है जिन सभी को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन चंचल की कहानी कुछ अलग है क्योंकि उसकी 3 महीने की बेटी है, बेटी को दुलार करने के समय अब मां को जेल में रहना पड़ेगा । आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सभी थानेदारों को 12 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से 1 दिन की रिमांड और मिली है। अब इस रिमांड के बाद कल दोपहर बाद चंचल को जेल जाना होगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चीटिंग करके बनी थानेदार

दरअसल, चंचल बिश्नोई उन थानेदारों में से एक है जिन्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करके, चीटिंग करके एग्जाम पास किया था। चंचल बिश्नोई का पिता हिस्ट्री सीटर है। जिसने जेल के अंदर पेपर लीक करने वाले माफिया से संपर्क किया था और उसे माफिया ने जेल के बाहर चंचल विश्नोई को सब इंस्पेक्टर भर्ती का पेपर लाकर दिया था। पेपर पढ़ने के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा चंचल ने पास की और फिजिकल टेस्ट भी दिया, जिसमें भी वह पास हो गई थी।

मासूम अब रहेगी नानी के पास

चंचल और अन्य थानेदारों को पिछले महीने ही एसओजी ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद इन लोगों को रिमांड पर लिया था। इसे लगातार पूछताछ की जा रही है। बश आज जब एसओजी ने चंचल को कोर्ट में पेश किया तो उस समय उसकी गोद में उसकी 3 महीने की बेटी थी। बाद में बेटी को नानी के हवाले कर चंचल पुलिस के साथ चली गई, कल उसे जेल जाना होगा।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट