ट्रैक्टर जब्त करने आए अधिकारियों के सामने देवी बनकर खड़ी हुई महिला-वीडियो वायरल

Published : Sep 16, 2024, 07:22 PM IST
ट्रैक्टर जब्त करने आए अधिकारियों के सामने देवी बनकर खड़ी हुई महिला-वीडियो वायरल

सार

राजस्थान के बांसवाड़ा में लोन न चुका पाने पर जब्ती के लिए आए अधिकारियों के सामने एक युवती ने देवी का रूप धारण कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोग उठा रहे सवाल.

लोन न चुकाने पर ट्रैक्टर जब्त करने आए अधिकारियों के सामने एक युवती ने देवी का रूप धारण कर लिया. यह अजीबोगरीब वाकया राजस्थान के बांसवाड़ा का है. 

ashokdamodar864 नाम के यूजर ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में युवती को नाटकीय अंदाज में पेश आते और लोन एजेंटों से बदसलूकी करते हुए देखा जा सकता है. लोन की अशोध्य किस्तों के कारण लोन पर लिया गया ट्रैक्टर ले जाने के लिए लोन एजेंट युवती के पास पहुंचे थे. 

युवती अपने हाथ ऊपर उठाती है और लोन एजेंटों को धमकाती है. युवती लोन एजेंटों से कहती है कि अगर ट्रैक्टर ले गए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि युवती के घर के एक किसान ने लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था और उस लोन को वापस नहीं चुकाया. बताया जा रहा है कि लोन चुकाने के बजाय परिवार ने इस तरह के कुछ हथकंडे अपनाए. 

हालांकि, इस वीडियो की सत्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं है. बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में यह भी सवाल किया जा रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है, लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदना और फिर उसे वापस न करके ऐसा करना सही है क्या.

हाल ही में इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें लोन लेने के बाद लोग पैसे वापस न करके लोन एजेंटों को धमकाते और परेशान करते नजर आ रहे हैं. 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी