जोधपुर में हैवान बनी महिला, देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, शरीर पर फेंकी जलती प्लास्टिक

Published : Sep 19, 2023, 02:31 PM IST
woman 1

सार

जोधपुर में महिला ने देवरानी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी। यही नहीं आरोपी महिला ने देवरानी पर जलती हुई प्लास्टिक भी फेंक दी जिससे उसका शरीर झलुस गया।

जोधपुर। जिले में घरेलू झगड़े भी कभी-कभी हिंसक हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जोधपुर जिले के बोरनाड़ा थाना इलाके से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर देवरानी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। महिला ने देवरानी के गुप्तांग में लाल मिर्च डाल दिया। यही नहीं, प्लास्टिक जलाकर उसके शरीर पर पिघलता लावा भी फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार करने के साथ उसके 15 साल के बेटे को भी हिरासत में लिया है। महिला को जेल भेजने के साथ ही नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने  गैंगरेप, गंभीर मारपीट समेत अन्य धाराओं में ये केस दर्ज किया है।

पारिवारिक झगड़े में हैवान बनी महिला
बोरनाड़ा थाना इलाके में रहने वाली जेठानी और देवरानी एक ही परिवार की सदस्य हैं। दोनों के पति गोवा में साथ ही काम करते हैं। दोनों के घर करीब सौ मीटर की दूरी पर हैं। दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। बाद में परिवार और समाज के अन्य लोगों ने झगड़ा शांत कराया। लेकिन उसके बाद जेठानी ने देवरानी के साथ जो किया वह हैरान करने वाला था। 

देवरानी की आंख और प्राइवेट पार्ट में भरी मिर्च
सोमवार देर शाम जेठानी अपनी देवरानी के घर गई। उसके साथ 15 साल का बेटा भी था। देवरानी के बच्चों ने बताया कि मां सो रही है। इसके बाद जेठानी और उसका बेटा कमरे में चले गए। वहां महिला के इशारे पर बेटे ने सो रहे देवरानी के दोनों हाथ पकड़ लिए। जेठानी अपने साथ घर से लाल और हरी मिर्च काट कर लाई थी जिसे उसने देवरानी की आंख और प्राइवेट पार्ट में भर दिया। 

देवरानी पर जलता प्लास्टिक फेंका
यही नहीं आरोपी जेठानी ने प्लास्टिक की एक थैली को जलाया और उससे पिघलता प्लास्टिक देवरानी के शरीर पर फेंका जिससे वह बुरी तरह जल गई। घटना के बाद दोनों वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के साथ नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 28 घायल
वायरल वीडियो का कमाल-मिल गया 15 साल से लापता 'लाल', पूर्व सैनिक की इमोशनल कहानी